ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Teacher Vacancy : बिहार में 45 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, सीएम नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान; लालू -राबड़ी शासनकाल पर भी साधा निशाना पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी ‘बाबू… मेरे लिए जान दे सकते हो?’ गर्लफ्रेंड के सवाल पर युवक ने उठाया खौफनाक कदम BPSC teacher recruitment : सहायक प्राध्यापकों को नियुक्ति का रास्ता साफ, राज्यपाल कार्यालय ने जारी किया आदेश; इस वजह से लगी थी रोक Bihar News : पटना में गैस सिलेंडर की किल्लत से हंगामा, लोगों ने पटना-एम्स रोड किया जाम; पुलिस ने उग्र लोगों को करवाया शांत संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति शादी के दो साल बाद भी दहेज के लिए महिला को उतारा मौत के घाट! विवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हडकंप, घर पहुंचें परिजन तो... Bihar Bhumi: बिहार के राजस्व कार्यालयों में दलालों पर शिकंजा, सीधे केस दर्ज करने के आदेश, टोल-फ्री नंबर जारी

मुजफ्फरपुर SSP ने की 23 पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई, 6 को किया सस्पेंड 17 का वेतन रोका

31-May-2025 10:53 PM

By First Bihar

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर एसएसपी सुशील कुमार ने 23 पुलिस कर्मियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। लापरवाही बरते वाले 6 पुलिस कर्मियों को सस्पेंड किया गया है, वही 17 पुलिस कर्मियों का वेतन रोका गया है।  


मुजफ्फरपुर एसएसपी सुशील कुमार ने आदेश का उल्लंघन करने, कर्तव्य में लापरवाही बरतने और मनमानी रवैय्या अपनाने के आरोप में यातायात थाना के नंद विंद शर्मा, अहियापुर थाना के सोनू कुमार गुप्ता, काजी मोहम्मदपुर थाना के दिग्विजय कुमार सिंह व सिपाही विवेक कुमार, रामपुर हरि के चौकीदार मुन्ना कुमार और कटरा के चौकीदार रौशन सदा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है वहीं सभी की तैनाती पुलिस लाइन में की गयी है। 


वही कांड के अनुसंधान में रुचि नहीं लेने पर अहियापुर के 8 दारोगा का वेतन बंद कर दिया है। वहीं, अलग-अलग थानों के 9 पुलिस कर्मियों के छुट्टी पर जाने के बाद समय से काम पर नहीं लौटने के आरोप में उनका वेतन बंद कर दिया गया है। जबकि अहियापुर थाने के दारोगा धर्मेंद्र निषाद, अमर राज, मिथुन कुमार, अनुराधा कुमारी, दिलीप कुमार, गुंजन कुमारी, सोनू गुप्ता, जमादार अब्दुल रिजवान का भी वेतन लापरवाही के आरोप में बंद किया गया है। 


जबकि छूट्टी पर जाने के बाद समय पर कार्यालय नहीं लौटने पर बोचहां थाना की दारोगा सरिता कुमारी, रामपुर हरि की सीमा यादव, मनियारी के असगर अली व मोतीपुर के जमादार विजय गोस्वामी की सैलरी रोक दी गयी है। वही अहियापुर के पीटीसी चंद्रदेव कुमार, पारू थाना के अमित कुमार पासवान, मनियारी की सिपाही रवीना कुमार, नगर थाना की नीलम कुमार और पुलिस लाइन के मुरलीधर कुमार का भी वेतन बंद कर दिया गया है।