पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी ‘बाबू… मेरे लिए जान दे सकते हो?’ गर्लफ्रेंड के सवाल पर युवक ने उठाया खौफनाक कदम BPSC teacher recruitment : सहायक प्राध्यापकों को नियुक्ति का रास्ता साफ, राज्यपाल कार्यालय ने जारी किया आदेश; इस वजह से लगी थी रोक Bihar News : पटना में गैस सिलेंडर की किल्लत से हंगामा, लोगों ने पटना-एम्स रोड किया जाम; पुलिस ने उग्र लोगों को करवाया शांत संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति शादी के दो साल बाद भी दहेज के लिए महिला को उतारा मौत के घाट! विवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हडकंप, घर पहुंचें परिजन तो... Bihar Bhumi: बिहार के राजस्व कार्यालयों में दलालों पर शिकंजा, सीधे केस दर्ज करने के आदेश, टोल-फ्री नंबर जारी Bihar Bhumi: बिहार के राजस्व कार्यालयों में दलालों पर शिकंजा, सीधे केस दर्ज करने के आदेश, टोल-फ्री नंबर जारी
06-Jun-2025 09:13 AM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर के नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले साहू पोखर में बीती रात एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें चकवासु मोहल्ला, कच्ची सराय रोड निवासी प्रकाश कुमार के 22 वर्षीय पुत्र गौरव कुमार की डूबने से मृत्यु हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।
परिजनों ने बताया कि गौरव रात करीब 12 बजे अपने एक मित्र के साथ घर से निकला था। कुछ ही देर बाद मित्र ने फोन कर बताया कि गौरव साहू पोखर में डूब गया है। सूचना मिलते ही परिजन आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंचे। वहां पहले से मौजूद स्थानीय लोगों ने बताया कि गौरव को डूबते देखा गया था लेकिन समय पर मदद नहीं पहुंच पाई।
स्थानीय लोगों के अनुसार, साहू पोखर में इस प्रकार की घटनाएं आम हो चुकी हैं। विगत 10 दिनों के भीतर यह दूसरी घटना है जब कोई युवक डूबकर जान गंवा बैठा। इससे पहले भी एक किशोर की डूबने से मौत हो चुकी है, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस सुरक्षा उपाय नहीं किए गए हैं।
लोगों ने सवाल उठाया है कि साहू पोखर के आसपास सुरक्षा इंतजाम क्यों नहीं हैं? न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं और न ही किसी प्रकार की बैरिकेडिंग की गई है। कुछ स्थानीय निवासियों ने इस घटना को संदिग्ध बताया है और गौरव की मौत की जांच के लिए प्रशासन से सीबीआई या SIT जांच की मांग की है।
घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल (SKMCH) भेज दिया। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और गौरव के मित्र से भी पूछताछ की जा रही है। नगर थाना प्रभारी ने बताया, "मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना प्रतीत हो रही है लेकिन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।
स्थानीय समाजसेवियों और पार्षदों ने नगर निगम और जिला प्रशासन से मांग की है कि साहू पोखर को सुरक्षित बनाने के लिए फौरन कदम उठाए जाएं। इसके लिए चारदीवारी, चेतावनी बोर्ड, CCTV और गार्ड की तैनाती जैसे उपायों की आवश्यकता बताई गई है।