Bihar Teacher Vacancy : बिहार में 45 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, सीएम नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान; लालू -राबड़ी शासनकाल पर भी साधा निशाना पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी ‘बाबू… मेरे लिए जान दे सकते हो?’ गर्लफ्रेंड के सवाल पर युवक ने उठाया खौफनाक कदम BPSC teacher recruitment : सहायक प्राध्यापकों को नियुक्ति का रास्ता साफ, राज्यपाल कार्यालय ने जारी किया आदेश; इस वजह से लगी थी रोक Bihar News : पटना में गैस सिलेंडर की किल्लत से हंगामा, लोगों ने पटना-एम्स रोड किया जाम; पुलिस ने उग्र लोगों को करवाया शांत संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति शादी के दो साल बाद भी दहेज के लिए महिला को उतारा मौत के घाट! विवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हडकंप, घर पहुंचें परिजन तो... Bihar Bhumi: बिहार के राजस्व कार्यालयों में दलालों पर शिकंजा, सीधे केस दर्ज करने के आदेश, टोल-फ्री नंबर जारी
31-Dec-2025 10:40 PM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: रेल पुलिस मुजफ्फरपुर ने वर्ष 2025 में अपराध नियंत्रण और यात्री सुरक्षा की दिशा में एक ऐतिहासिक मिसाल कायम की है। रेल पुलिस अधीक्षक (एसपी) बीना कुमारी के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियानों के तहत इस वर्ष न केवल भारी मात्रा में नशीले पदार्थ और हथियार बरामद किए गए, बल्कि सैकड़ों अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुँचाया गया।
नशे के खिलाफ कार्रवाई
रेल पुलिस कार्यालय द्वारा जारी वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, मुजफ्फरपुर रेल जिला पुलिस ने नशा तस्करों के नेटवर्क को ध्वस्त करने में बड़ी सफलता हासिल की है। चेकिंग अभियानों के दौरान 200 किलो से अधिक गांजा, भारी मात्रा में कोरेक्स सिरप और विदेशी व देशी शराब की खेप जब्त की गई। नशे के साथ-साथ हथियारों की तस्करी पर भी लगाम लगाई गई, जिसमें देशी पिस्टल और जिंदा गोलियां बरामद की गईं।
चोरी की संपत्ति की बरामदगी
यात्रियों के सामान की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए पुलिस ने चोरी के दर्जनों मोबाइल फोन, लैपटॉप, चार्जर और अन्य कीमती सामान बरामद कर उनके मालिकों तक पहुँचाने की प्रक्रिया शुरू की है। इसके अतिरिक्त, अपराधों में प्रयुक्त कई बाइक और कारों को भी जब्त किया गया है।
गिरफ्तारी और न्यायिक कार्रवाई
आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष विशेष अभियानों के दौरान कुल 564 व्यक्तियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। विभिन्न आपराधिक कांडों की जांच और त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप कुल 1100 से अधिक अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। पुलिस की प्रभावी पैरवी के कारण कई गंभीर मामलों में अपराधियों को न्यायालय से सजा भी सुनाई गई है।
मानव तस्करी पर नकेल
इस साल की सबसे बड़ी मानवीय सफलता मासूमों को बचाना रही। रेल पुलिस ने मानव तस्करी के विरुद्ध व्यापक स्तर पर अभियान चलाते हुए 189 नाबालिग बच्चों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया और उन्हें सुरक्षित उनके परिजनों या बाल संरक्षण गृहों को सौंपा।
जीरो टॉलरेंस की नीति
रेल एसपी बीना कुमारी ने कहा, “रेलवे परिसरों और ट्रेनों में अपराध के विरुद्ध हमने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। यात्रियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। 2025 की ये उपलब्धियां हमारी टीम की मुस्तैदी का परिणाम हैं। आने वाले दिनों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा और अपराधियों के विरुद्ध अभियान और तेज होगा।”