ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी ‘बाबू… मेरे लिए जान दे सकते हो?’ गर्लफ्रेंड के सवाल पर युवक ने उठाया खौफनाक कदम BPSC teacher recruitment : सहायक प्राध्यापकों को नियुक्ति का रास्ता साफ, राज्यपाल कार्यालय ने जारी किया आदेश; इस वजह से लगी थी रोक Bihar News : पटना में गैस सिलेंडर की किल्लत से हंगामा, लोगों ने पटना-एम्स रोड किया जाम; पुलिस ने उग्र लोगों को करवाया शांत संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति शादी के दो साल बाद भी दहेज के लिए महिला को उतारा मौत के घाट! विवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हडकंप, घर पहुंचें परिजन तो... Bihar Bhumi: बिहार के राजस्व कार्यालयों में दलालों पर शिकंजा, सीधे केस दर्ज करने के आदेश, टोल-फ्री नंबर जारी Bihar Bhumi: बिहार के राजस्व कार्यालयों में दलालों पर शिकंजा, सीधे केस दर्ज करने के आदेश, टोल-फ्री नंबर जारी

नए साल का जश्न मातम में बदला: भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

मुजफ्फरपुर में नए साल के जश्न से पहले गोबरसही चौक के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई। हादसे में ऋषभ कुमार और शशि रंजन कुमार की मौके पर मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

01-Jan-2026 06:38 PM

By MANOJ KUMAR

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। नये साल की खुशियां और पुराने साल के विदाई के बीच अचानक दो घरों में मातम का माहौल है। दरअसल मुजफ्फरपुर के दो परिवारों के लिए कभी न भूलने वाली घटना  हुई है। सदर थाना क्षेत्र में  भीषण सड़क हादसे  में दो युवकों की जान चली गयी। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। वही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इस घटना से गांव में मातम का माहौल है।


कैसे हुआ हादसा?

मिली जानकारी के अनुसार यह दर्दनाक सड़क हादसा सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही चौक के पास देर रात घटित हुआ। बताया जा रहा है कि बाइक सवार दो युवक काफी तेज गति से जा रहे थे, तभी अचानक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।


मृतकों की पहचान

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की पहचान सदर थाना क्षेत्र के प्रभात नगर निवासी ऋषभ कुमार और साहेबगंज थाना क्षेत्र के शशि रंजन कुमार के रूप में हुई है। जैसे ही मौत की खबर परिजनों तक पहुँची, घर में कोहराम मच गया। नए साल की बधाई देने का इंतजार कर रहे माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।


पुलिस की कार्रवाई

सदर थानाध्यक्ष अश्मित कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि देर रात गोबरसही चौक के पास बाइक के डिवाइडर से टकराने की सूचना मिली थी। इस दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मुजफ्फरपुर मेडिकल कॉलेज (SKMCH) भेज दिया है। शुरुआती जांच में दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार और संतुलन बिगड़ना लग रहा है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।