पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी ‘बाबू… मेरे लिए जान दे सकते हो?’ गर्लफ्रेंड के सवाल पर युवक ने उठाया खौफनाक कदम BPSC teacher recruitment : सहायक प्राध्यापकों को नियुक्ति का रास्ता साफ, राज्यपाल कार्यालय ने जारी किया आदेश; इस वजह से लगी थी रोक Bihar News : पटना में गैस सिलेंडर की किल्लत से हंगामा, लोगों ने पटना-एम्स रोड किया जाम; पुलिस ने उग्र लोगों को करवाया शांत संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति शादी के दो साल बाद भी दहेज के लिए महिला को उतारा मौत के घाट! विवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हडकंप, घर पहुंचें परिजन तो... Bihar Bhumi: बिहार के राजस्व कार्यालयों में दलालों पर शिकंजा, सीधे केस दर्ज करने के आदेश, टोल-फ्री नंबर जारी Bihar Bhumi: बिहार के राजस्व कार्यालयों में दलालों पर शिकंजा, सीधे केस दर्ज करने के आदेश, टोल-फ्री नंबर जारी
28-Nov-2025 08:02 AM
By MANOJ KUMAR
Bihar News: मुज़फ्फरपुर ज़िले के मोतीपुर स्थित रेलवे गुमटी पर एक बड़ा रेल हादसा टल गया। गेटमैन की लापरवाही और आम लोगों की जल्दबाजी के कारण एक पैसेंजर ट्रेन को गेट के पास रुकना पड़ा। यह घटना सुरक्षा में गंभीर चूक को उजागर करती है।
मोतीपुर रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन आने का अलार्म लगातार बज रहा था, लेकिन इसके बावजूद गेट खुला रहा, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इसी दौरान एक पैसेंजर ट्रेन गुमटी के समीप पहुंचकर रुक गई। गेट खुला रहने और वाहनों की आवाजाही जारी रहने से तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई।
इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद सभी लोग हैरान हैं कि लोग कैसे अपनी जान जोखिम में डालकर रेलवे फाटक पार कर रहे थे। यह घटना रेलवे प्रशासन और स्थानीय लोगों दोनों के लिए एक सबक है कि सुरक्षा नियमों का पालन कितना महत्वपूर्ण है।
गेटमैन की लापरवाही और यात्रियों की जल्दबाजी ने मिलकर एक बड़े संभावित हादसे को निमंत्रण दे दिया था, जिसे समय रहते स्थानीय राजेपुर थाना के एक पुलिस ऑफिसर जो ट्रैफिक जाम में फंसे थे उनके द्वारा हस्तक्षेप से दुर्घटना टाल दिया गया।
मामले में पूछे जाने पर राजेपुर के एएसआई मुन्ना यादव जो लोगों को रेलवे क्रॉसिंग से बढ़ने से रोक लिया उन्होंने बताया कि काफी ट्रैफिक था। लोग रेलवे क्रॉसिंग पर रुक नहीं रहे थे लगातार क्रॉसिंग गेट बंद करने का अलार्म बज रहा था। एक पैसेंजर ट्रेन आ गई लेकिन लोको पायलट की सूझबूझ के कारण ट्रेन रुकी इस घटना क्रम को देखने के बाद पुलिस का दायित्व निभाया और लोगों को क्रॉसिंग पर रोक लिया। तब जाकर क्रॉसिंग की गेट बंद हुई और पैसेंजर ट्रेन को पार कराया गया।