ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी ‘बाबू… मेरे लिए जान दे सकते हो?’ गर्लफ्रेंड के सवाल पर युवक ने उठाया खौफनाक कदम BPSC teacher recruitment : सहायक प्राध्यापकों को नियुक्ति का रास्ता साफ, राज्यपाल कार्यालय ने जारी किया आदेश; इस वजह से लगी थी रोक Bihar News : पटना में गैस सिलेंडर की किल्लत से हंगामा, लोगों ने पटना-एम्स रोड किया जाम; पुलिस ने उग्र लोगों को करवाया शांत संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति शादी के दो साल बाद भी दहेज के लिए महिला को उतारा मौत के घाट! विवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हडकंप, घर पहुंचें परिजन तो... Bihar Bhumi: बिहार के राजस्व कार्यालयों में दलालों पर शिकंजा, सीधे केस दर्ज करने के आदेश, टोल-फ्री नंबर जारी Bihar Bhumi: बिहार के राजस्व कार्यालयों में दलालों पर शिकंजा, सीधे केस दर्ज करने के आदेश, टोल-फ्री नंबर जारी

Bihar News: शंटिंग के दौरान लापरवाही पड़ी भारी, ट्रेन के नीचे आ गया लोको पायलट

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर रेलवे जंक्शन पर रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। सेंटिंग प्रक्रिया में लापरवाही की वजह से सहायक लोको पायलट प्रदीप कुमार आजाद गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनकी रीढ़ की हड्डी समेत शरीर की कई हड्डियां टूट गईं।

06-Jul-2025 03:04 PM

By First Bihar

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर रेलवे जंक्शन पर रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। शंटिंग प्रक्रिया में लापरवाही की वजह से सहायक लोको पायलट प्रदीप कुमार आजाद गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनकी रीढ़ की हड्डी समेत शरीर की कई हड्डियां टूट गईं। यह घटना जंक्शन के लाइन नंबर एक पर तब हुई जब प्रदीप कुमार लाइन नंबर दो पर मालगाड़ी को स्थिर (स्टेबल) कर क्रू लॉबी लौट रहे थे। इसी दौरान वे शंटिंग गाड़ी के नीचे आ गए और बुरी तरह घायल हो गए।


प्रदीप कुमार आजाद को तत्काल जुरन छपरा स्थित एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया, जहां वे जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, वे बिहार के मीनापुर के तुर्की खरहर गांव के रहने वाले हैं और हाल ही में उनकी शादी हुई थी। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।


हादसे के बाद मुजफ्फरपुर जंक्शन पर अफरातफरी मच गई। बताया जा रहा है कि रेलवे स्टेशन का निर्माण करा रही एजेंसी की ओर से घायल लोको पायलट को निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया, जिसके बाद उनका उपचार शुरू हो सका। कई कर्मचारियों ने एजेंसी पर सेंटिंग के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया है।


ईस्ट सेंट्रल रेलवे एम्प्लॉई यूनियन (ECREU) के सोनपुर मंडल अध्यक्ष झुन्नू कुमार ने इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले को सोनपुर के डीआरएम के संज्ञान में लाया गया है, और डीआरएम ने घायल लोको पायलट के हरसंभव इलाज का आश्वासन दिया है। यूनियन ने इस हादसे की गंभीर जांच की मांग करते हुए कहा कि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों, इसके लिए कड़े कदम उठाए जाने चाहिए।