Bihar Teacher Vacancy : बिहार में 45 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, सीएम नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान; लालू -राबड़ी शासनकाल पर भी साधा निशाना पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी ‘बाबू… मेरे लिए जान दे सकते हो?’ गर्लफ्रेंड के सवाल पर युवक ने उठाया खौफनाक कदम BPSC teacher recruitment : सहायक प्राध्यापकों को नियुक्ति का रास्ता साफ, राज्यपाल कार्यालय ने जारी किया आदेश; इस वजह से लगी थी रोक Bihar News : पटना में गैस सिलेंडर की किल्लत से हंगामा, लोगों ने पटना-एम्स रोड किया जाम; पुलिस ने उग्र लोगों को करवाया शांत संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति शादी के दो साल बाद भी दहेज के लिए महिला को उतारा मौत के घाट! विवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हडकंप, घर पहुंचें परिजन तो... Bihar Bhumi: बिहार के राजस्व कार्यालयों में दलालों पर शिकंजा, सीधे केस दर्ज करने के आदेश, टोल-फ्री नंबर जारी
29-Jun-2025 08:32 AM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सलेमपुर गांव में शनिवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठियों से हमला किया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वायरल हो रहे तीन मिनट के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक निर्माणाधीन मकान के सामने भारी भीड़ के बीच दोनों पक्ष मारपीट कर रहे हैं, जबकि पुलिसकर्मी बीच-बचाव की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में कुछ स्थानीय लोग प्रशासन पर सवाल उठाते हुए यह कहते सुने जा सकते हैं कि प्रशासन जानबूझकर मामले को भड़कने दे रहा है। वहीं, दूसरी ओर कुछ लोगों की आवाजें वीडियो में सुनाई दे रही हैं जो मारपीट करनेवालों को दोषी बता रही हैं।
वीडियो को आरजेडी (राष्ट्रीय जनता दल) ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से साझा किया है, जिसके बाद मामला और भी गरमा गया है। पार्टी ने प्रशासन पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए ग्रामीण पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने कहा, यह घटना भूमि विवाद के कारण हुई है। पुलिस मौके पर दोनों पक्षों को शांत कराने गई थी, लेकिन स्थिति बेकाबू हो गई। पुलिस ने स्थिति पर काबू पाने के प्रयास किए। इस संबंध में दोनों पक्षों से आवेदन लिया गया है और जांच के आधार पर जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हालाकि, फस्ट बिहार झारखण्ड इस वीडियो की पूष्टी नहीं करता है।
फिलहाल, क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि आगे किसी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके। पुलिस प्रशासन द्वारा लोगों से संयम बरतने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है।