ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Teacher Vacancy : बिहार में 45 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, सीएम नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान; लालू -राबड़ी शासनकाल पर भी साधा निशाना पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी ‘बाबू… मेरे लिए जान दे सकते हो?’ गर्लफ्रेंड के सवाल पर युवक ने उठाया खौफनाक कदम BPSC teacher recruitment : सहायक प्राध्यापकों को नियुक्ति का रास्ता साफ, राज्यपाल कार्यालय ने जारी किया आदेश; इस वजह से लगी थी रोक Bihar News : पटना में गैस सिलेंडर की किल्लत से हंगामा, लोगों ने पटना-एम्स रोड किया जाम; पुलिस ने उग्र लोगों को करवाया शांत संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति शादी के दो साल बाद भी दहेज के लिए महिला को उतारा मौत के घाट! विवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हडकंप, घर पहुंचें परिजन तो... Bihar Bhumi: बिहार के राजस्व कार्यालयों में दलालों पर शिकंजा, सीधे केस दर्ज करने के आदेश, टोल-फ्री नंबर जारी

पतंग लूटने के दौरान मुजफ्फरपुर में दर्दनाक हादसा: पानी भरे गड्ढे में गिरने से दो बच्चों की मौत

मुजफ्फरपुर में पतंग लूटने के दौरान दो बच्चे पानी भरे गड्ढे में गिरकर डूब गए। घटना के बाद परिजनों ने नगर निगम और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। पोस्टमार्टम को लेकर अस्पताल में हंगामा हुआ। वार्ड-46 में भारी जलजमाव हादसे की वजह बना।

05-Oct-2025 10:32 PM

By First Bihar

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर जिले में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। दोनों बच्चे पतंग लूटने के लिए दौड़ते-दौड़ते एक खाली प्लॉट की चाहरदीवारी फांदकर अंदर कूद गए, जहां बारिश के पानी से भरा गहरा गड्ढा था। गड्ढे में डूबने से दोनों की मौत हो गई।


घटना मिठनपुरा थाना क्षेत्र के गोषाला रोड स्थित रामबाग आदर्श नगर मोहल्ले की है। मृतकों की पहचान राजा कुमार (9 वर्ष), पिता इंद्रजीत कुमार, और आदर्श कुमार (9 वर्ष), पिता लालबाबू कुमार सहनी के रूप में हुई है। राजा इसी मोहल्ले का निवासी था, जबकि आदर्श का परिवार किराये पर रहता था।


हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। दोनों की मां शव से लिपटकर बार-बार बेहोश हो जा रही थीं। आक्रोशित परिजनों ने पुलिस और नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा किया। उनका कहना था कि मोहल्ले में जलनिकासी की कोई व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण यह हादसा हुआ।


लोगों ने बताया कि वार्ड-46 में सड़क पर तीन से पांच फीट तक जलजमाव है। जिस प्लॉट में बच्चे गिरे, वहां आठ से दस फीट गहरा गड्ढा था। दोनों को डूबते देख 15 वर्षीय छात्रा कंचन कुमारी ने हिम्मत दिखाते हुए गड्ढे में छलांग लगाई और स्थानीय लोगों ने भी काफी कोशिश की, लेकिन बच्चों को बचाया नहीं जा सका।


सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि एसडीआरएफ की टीम समय पर नहीं पहुंची। बाद में एएसपी टाउन वन सुरेश कुमार और मिठनपुरा थानेदार संतोष कुमार पंकज ने परिजनों को समझाकर पोस्टमार्टम के लिए राजी किया। देर शाम शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।