Bihar Teacher Vacancy : बिहार में 45 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, सीएम नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान; लालू -राबड़ी शासनकाल पर भी साधा निशाना पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी ‘बाबू… मेरे लिए जान दे सकते हो?’ गर्लफ्रेंड के सवाल पर युवक ने उठाया खौफनाक कदम BPSC teacher recruitment : सहायक प्राध्यापकों को नियुक्ति का रास्ता साफ, राज्यपाल कार्यालय ने जारी किया आदेश; इस वजह से लगी थी रोक Bihar News : पटना में गैस सिलेंडर की किल्लत से हंगामा, लोगों ने पटना-एम्स रोड किया जाम; पुलिस ने उग्र लोगों को करवाया शांत संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति शादी के दो साल बाद भी दहेज के लिए महिला को उतारा मौत के घाट! विवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हडकंप, घर पहुंचें परिजन तो... Bihar Bhumi: बिहार के राजस्व कार्यालयों में दलालों पर शिकंजा, सीधे केस दर्ज करने के आदेश, टोल-फ्री नंबर जारी
15-Aug-2025 09:59 AM
By First Bihar
Bihar News: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुजफ्फरपुर के पंडित नेहरू स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह के दौरान उस समय अफरातफरी मच गई जब स्काउट-गाइड परेड में भाग ले रही कई छात्राएं अचानक बेहोश होने लगीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद बिहार के डिप्टी सीएम और प्रभारी मंत्री विजय सिन्हा के झंडोतोलन से ठीक पहले यह घटना सामने आई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही परेड चल रही थी, एक के बाद एक कई छात्राएं बेहोश होने लगीं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और मेडिकल टीम ने तत्परता दिखाते हुए सभी छात्राओं को एम्बुलेंस के माध्यम से मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल पहुंचाया। अब तक की जानकारी के अनुसार, करीब 6 स्काउट गाइड छात्राओं को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
स्थानीय लोगों और कुछ अभिभावकों ने बताया कि छात्राओं की तबीयत खराब होने की मुख्य वजह सुबह से लगातार अभ्यास कराना और पर्याप्त विश्राम व जलपान की कमी रही। बताया जा रहा है कि छात्राएं अहले सुबह से धूप और उमस में परेड रिहर्सल कर रही थीं, जिसके कारण उन्हें थकान और डिहाइड्रेशन जैसी स्थिति का सामना करना पड़ा। सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि सभी बच्चियों को समय रहते अस्पताल लाया गया, और अब उनकी हालत स्थिर है। अस्पताल प्रशासन की ओर से विशेष निगरानी में उनका इलाज जारी है।
वहीं दूसरी ओर, झंडोतोलन कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने झंडा फहराकर उपस्थित जनता को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में जिले के आला अधिकारी, प्रशासनिक कर्मचारी, शिक्षक और बड़ी संख्या में आमजन भी उपस्थित रहे। इस घटना के बाद जिला प्रशासन की तैयारियों और सुरक्षा मानकों को लेकर सवाल भी उठने लगे हैं। कई अभिभावकों ने कार्यक्रम में शामिल बच्चों की स्वास्थ्य सुरक्षा और सुविधा प्रबंधन को लेकर नाराज़गी जताई है।