Bihar Teacher Vacancy : बिहार में 45 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, सीएम नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान; लालू -राबड़ी शासनकाल पर भी साधा निशाना पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी ‘बाबू… मेरे लिए जान दे सकते हो?’ गर्लफ्रेंड के सवाल पर युवक ने उठाया खौफनाक कदम BPSC teacher recruitment : सहायक प्राध्यापकों को नियुक्ति का रास्ता साफ, राज्यपाल कार्यालय ने जारी किया आदेश; इस वजह से लगी थी रोक Bihar News : पटना में गैस सिलेंडर की किल्लत से हंगामा, लोगों ने पटना-एम्स रोड किया जाम; पुलिस ने उग्र लोगों को करवाया शांत संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति शादी के दो साल बाद भी दहेज के लिए महिला को उतारा मौत के घाट! विवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हडकंप, घर पहुंचें परिजन तो... Bihar Bhumi: बिहार के राजस्व कार्यालयों में दलालों पर शिकंजा, सीधे केस दर्ज करने के आदेश, टोल-फ्री नंबर जारी
23-Aug-2025 10:03 PM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: जब से बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू हुआ तब से गांजा और स्मैक की तस्करी भी बढ़ गयी है। आए दिन पुलिस कभी गांजा तो कभी स्मैक और शराब बरामद कर रही है। शराब बंद होने के बाद लोग सुखा नशा खूब करने लगे हैं। यही कारण है कि हर मुहल्ले में गंजेरी और स्मैकियरों की तादाद बढ़ गयी है और इलाके में चोरी की घटनाएं भी बढ़ी है। नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने मुजफ्फरपुर में बड़ी कार्रवाई की है।
टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए करीब 50 लाख रुपये मूल्य का गांजा बरामद किया । इस दौरान ट्रक से दो तस्करों को गिरफ्तार भी किया गया। जानकारी के अनुसार, तस्कर असम के गुवाहाटी से गांजे की खेप लेकर महाराष्ट्र के नागपुर जा रहे थे। ट्रक में गांजे को चायपत्ती की बोरियों के बीच छुपाया गया था, ताकि जांच में पकड़ न आए।
डीआरआई को गुप्त सूचना मिली थी कि दरभंगा की ओर से आ रहा एक ट्रक नशीले पदार्थ की बड़ी खेप लेकर गुजरने वाला है। इसके बाद टीम ने एनएच-57 पर मैथी टोल प्लाजा के पास घेराबंदी की। कुछ ही देर बाद एमएच नंबर का ट्रक आता दिखाई दिया। जांच के दौरान ट्रक में छिपाकर ले जाई जा रही गांजे की खेप बरामद हुई।
मौके से गिरफ्तार दोनों तस्करों की पहचान देवेंद्र नूनिया और अनिल कुमार तिवारी, निवासी रामनदपुर, मऊगंज (मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है। एक खुद को चालक बता रहा है, जबकि दूसरा सहयोगी के रूप में साथ था।डीआरआई अधिकारियों ने बताया कि बरामद खेप की कीमत 50 लाख रुपये से अधिक है । फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है। टीम तस्करी के सभी लिंकेज की भी जांच कर रही है ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सके ।