पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी ‘बाबू… मेरे लिए जान दे सकते हो?’ गर्लफ्रेंड के सवाल पर युवक ने उठाया खौफनाक कदम BPSC teacher recruitment : सहायक प्राध्यापकों को नियुक्ति का रास्ता साफ, राज्यपाल कार्यालय ने जारी किया आदेश; इस वजह से लगी थी रोक Bihar News : पटना में गैस सिलेंडर की किल्लत से हंगामा, लोगों ने पटना-एम्स रोड किया जाम; पुलिस ने उग्र लोगों को करवाया शांत संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति शादी के दो साल बाद भी दहेज के लिए महिला को उतारा मौत के घाट! विवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हडकंप, घर पहुंचें परिजन तो... Bihar Bhumi: बिहार के राजस्व कार्यालयों में दलालों पर शिकंजा, सीधे केस दर्ज करने के आदेश, टोल-फ्री नंबर जारी Bihar Bhumi: बिहार के राजस्व कार्यालयों में दलालों पर शिकंजा, सीधे केस दर्ज करने के आदेश, टोल-फ्री नंबर जारी
18-Aug-2025 07:58 AM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के मुजफ्फपुर जिले के कटरा प्रखंड के बंधपुरा चौर में रविवार की दोपहर एक हृदयविदारक हादसे में पांच बच्चों की डूबने से मौत हो गई। यह हादसा गोरधोआ पुल के पास एक गहरे पानी भरे गड्ढे में हुआ, जहां ये बच्चे नहाने गए थे। मृतकों में दो किशोर और तीन नाबालिग बच्चे शामिल हैं, जो सभी पास के खंगुरा गांव के रहने वाले थे।
घटना की पूरी जानकारी स्थानीय मृत बच्चों की पहचान मो. शहजाद के पुत्र मो. अनस (15), मो. रियाज के पुत्र मो. हिदायतुल्लाह (14), मो. आफताब पुत्र दानियाल आमिर (12), मुस्तफा उर्फ कल्लू के पुत्र मो. हमजा अली (12) और नरगिस परवीन के अबु तालिब (12) के रूप में हुई है।
बताया गया कि ये सभी दोस्त दोपहर करीब 1 बजे घर से निकले थे। बच्चे पास के बंधपुरा चौर में बने एक गहरे पानी भरे गड्ढे में नहाने गए। पहले दानियाल पानी में उतरा, जिसके बाद अन्य बच्चे भी एक-एक कर अंदर चले गए। गड्ढा अपेक्षाकृत गहरा था और सभी बच्चे तैरना नहीं जानते थे। कुछ बच्चे नहाने के दौरान वीडियो भी बना रहे थे।
बच्चों के डूबने की सूचना मिलने पर राहगीरों ने शोर मचाया, जिसके बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर दौड़े और रेस्क्यू शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद सभी पांचों के शव पानी से बाहर निकाले गए।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों से भी सैकड़ों लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। शवों को देखकर गांव में मातम पसर गया। हर ओर रोते-बिलखते परिजन और चीख-पुकार का माहौल था।
इस हादसे में मारे गए पांच बच्चों में से चार के पिता रोजगार के लिए परदेस में काम करते हैं। जैसे ही हादसे की सूचना दी गई, परिवार टूट गया। मांओं की चीत्कार ने पूरे गांव को झकझोर दिया। घटना की सूचना पर कटरा अंचलाधिकारी (सीओ), थानाध्यक्ष और अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पंचनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद सभी शवों को देर शाम एसकेएमसीएच, मुज़फ़्फ़रपुर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि पीड़ित परिवारों को नियमानुसार आपदा राहत मुआवजा दिया जाएगा। प्रशासन की ओर से यह भी अपील की गई कि बरसात के मौसम में ऐसे पानी भरे गड्ढों या तालाबों में बच्चों को जाने से रोका जाए।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यह गड्ढा लंबे समय से जलजमाव के कारण जानलेवा बन चुका है, लेकिन प्रशासन ने अब तक कोई चेतावनी बोर्ड या बैरिकेडिंग नहीं लगाई। ग्रामीणों ने मांग की है कि ऐसे खतरनाक स्थलों पर तत्काल चेतावनी संकेत और सुरक्षा उपाय किए जाएं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।