पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी ‘बाबू… मेरे लिए जान दे सकते हो?’ गर्लफ्रेंड के सवाल पर युवक ने उठाया खौफनाक कदम BPSC teacher recruitment : सहायक प्राध्यापकों को नियुक्ति का रास्ता साफ, राज्यपाल कार्यालय ने जारी किया आदेश; इस वजह से लगी थी रोक Bihar News : पटना में गैस सिलेंडर की किल्लत से हंगामा, लोगों ने पटना-एम्स रोड किया जाम; पुलिस ने उग्र लोगों को करवाया शांत संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति शादी के दो साल बाद भी दहेज के लिए महिला को उतारा मौत के घाट! विवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हडकंप, घर पहुंचें परिजन तो... Bihar Bhumi: बिहार के राजस्व कार्यालयों में दलालों पर शिकंजा, सीधे केस दर्ज करने के आदेश, टोल-फ्री नंबर जारी Bihar Bhumi: बिहार के राजस्व कार्यालयों में दलालों पर शिकंजा, सीधे केस दर्ज करने के आदेश, टोल-फ्री नंबर जारी
14-Jun-2025 08:22 AM
By First Bihar
Muzaffarpur Encounter: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम एक सनसनीखेज मुठभेड़ में पुलिस ने कुख्यात अपराधी राहुल कुमार उर्फ राइडर को पैर में गोली मारकर उस वक़्त पकड़ लिया जब राइडर पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश कर रहा था। यह घटना रेवा घाट बांध के पास हुई है। घायल राइडर को पहले स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र और फिर श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह पुलिस हिरासत में इलाजरत है।
पुलिस के अनुसार राइडर मुंगौली गांव का निवासी है और हाल ही में हिरासत से फरार हुआ था। शुक्रवार सुबह उसे उसके घर से गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में राइडर ने अपने गैंग के सदस्य प्रिंस और अन्य अपराधियों के ठिकानों का खुलासा भी किया। प्रिंस की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उसे लेकर छापेमारी पर निकली थी। रास्ते में राइडर ने पेशाब करने का बहाना बनाकर गाड़ी रुकवाई और मौका पाकर एक सिपाही की पिस्तौल छीन ली। उसने फायरिंग शुरू कर दी और भागने लगा। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसके पैर में गोली मार दी, जिससे वह वहीं गिर पड़ा।
राइडर के खिलाफ सरैया और जैतपुर थानों में लूट, हत्या और फायरिंग जैसे आधा दर्जन से ज्यादा संगीन मामले दर्ज हैं। पिछले साल सितंबर में वह शौच के बहाने पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। इस मुठभेड़ में पुलिस ने राइडर की निशानदेही पर एक देसी कट्टा और कारतूस भी बरामद किए हैं। मुजफ्फरपुर ग्रामीण SP विद्या सागर ने बताया कि आत्मरक्षा में पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी। राइडर के गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी तेज कर दी गई है।
मनोज कुमार की रिपोर्ट