ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी ‘बाबू… मेरे लिए जान दे सकते हो?’ गर्लफ्रेंड के सवाल पर युवक ने उठाया खौफनाक कदम BPSC teacher recruitment : सहायक प्राध्यापकों को नियुक्ति का रास्ता साफ, राज्यपाल कार्यालय ने जारी किया आदेश; इस वजह से लगी थी रोक Bihar News : पटना में गैस सिलेंडर की किल्लत से हंगामा, लोगों ने पटना-एम्स रोड किया जाम; पुलिस ने उग्र लोगों को करवाया शांत संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति शादी के दो साल बाद भी दहेज के लिए महिला को उतारा मौत के घाट! विवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हडकंप, घर पहुंचें परिजन तो... Bihar Bhumi: बिहार के राजस्व कार्यालयों में दलालों पर शिकंजा, सीधे केस दर्ज करने के आदेश, टोल-फ्री नंबर जारी Bihar Bhumi: बिहार के राजस्व कार्यालयों में दलालों पर शिकंजा, सीधे केस दर्ज करने के आदेश, टोल-फ्री नंबर जारी

BIHAR: मुजफ्फरपुर में दो CSP सेंटर से लाखों की लूट, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

मुजफ्फरपुर में बदमाशों ने एक ही दिन में दो CSP केंद्रों से करीब 4 लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया। पुलिस की विफलता पर सवाल उठे हैं और एक थानेदार को निलंबित कर दिया गया है।

24-Jun-2025 05:40 PM

By First Bihar

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का तांडव जारी है। मुजफ्फरपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक लगातार डीएसपी और थानेदार को हिदायत दे रहे हैं कि अपने-अपने क्षेत्र में अपराध नियंत्रण पर काम कीजिए अन्यथा कार्रवाई होगी लेकिन अपराधी अपराध करने से बाज नहीं आ रहे हैं। एक के बाद एक पुलिस को चुनौती देने का काम कर रहे हैं। ऐसा लगता है कि अपराधियों में पुलिस का डर खत्म हो गया है और पुलिस अपराधियों के हौसले के सामने पस्त हो गयी है। 


 मंगलवार को जिले में एक के बाद एक लगातार कुछ ही देर में दो थाना क्षेत्र में दो सीएसपी केंद्र से लाखों की लूट कांड को अंजाम देकर बदमाश बड़े आराम से भाग निकले । पहला मामला जिले के पारु थाना क्षेत्र के मलाही हाट गांव स्थित पीएनबी बैंक के सीएसपी केंद्र से करीब डेढ़ लाख रुपए की लूट हुई। तो इस घटना के महत्व 1 घंटे के अंदर जैतपुर थाना क्षेत्र के धनुपरा गांव स्थित बजरंग बली चौक के पास स्थित एसबीआई बैंक के सीएसपी केंद्र से लगभग ढाई लाख रुपए की लूट हुई। लगातार घट रही आपराधिक घटनाओं ने एक बार फिर पुलिस के कार्य शैली पर सवालिया निशान लगा दिया है और पुलिस को एक बार फिर खुली चुनौती दे दिया।


 मुजफ्फरपुर के पश्चिमी क्षेत्र में आपराधिक वारदात लगातार बढ़ रहा है, मामले में मंगलवार को ही वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने अपराध पर अंकुश लगाने में नाकाम कथैया थाना के कोतवाल को सस्पेंड भी कर दिया है। थानेदार पर आरोप है कि अपने क्षेत्र के एक भी दुर्दांत अपराधियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं किए हैं वहीं लगातार बढ़ रही हत्या, लूट की घटनाओं पर भी कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे थे। 


इस कारण से कर्तव्य में लापरवाही के जुर्म में तत्काल निलंबित किया गया है, अब सवाल उठता है कि साहब कोतवाल किसके कहने पर बना दिए थे और अगर ऐसे जिम्मेवारी से भागने वाले अधिकारी अगर थानेदार बन जाए तो फिर जिले में अपराध का ग्राफ तो बढ़ना लाजिमी है। अब देखना होगा कि जोन ट्रांसफर भी हुआ है, जिसमें कई कोतवाल और अफसर जिले से बाहर दूसरे जिले जाएंगे.. ऐसे में किस मापदंड पर कोतवाल का कार्यभार सौंपा जाएगा ? फिलहाल लगातार आपराधिक वारदातों ने मुजफ्फरपुर को हिला कर रख दिया है।