Bihar News: राज्यसभा चुनाव नामांकन के बीच विधान परिषद की सीटों को लेकर भी चर्चा तेज, जानिए क्या है यहां का समीकरण Bihar politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर “होली का मजाक”! केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले - नीतीश जी मुख्यमंत्री हैं Nitish Kumar: नीतीश चले दिल्ली! बिहार में कुर्सी पर 'कमल', राज्यसभा रिजल्ट के बाद नई सरकार का गठन Nitish Kumar : नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर: निर्दलीय विधायक से 10 बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, अब राज्यसभा की तैयारी Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम
01-Jan-2026 09:40 PM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: नए साल 2026 के स्वागत को लेकर जहाँ एक ओर पूरा शहर उत्सव के माहौल में डूबा था, वहीं मुजफ्फरपुर के नगर थाना क्षेत्र स्थित सिटी पार्क के समीप युवकों के दो गुटों के बीच हुई हिंसक मारपीट ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस की भारी मुस्तैदी और सख्ती के दावों के बीच बीच सड़क पर हुई इस गुटीय भिड़ंत का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के मुताबिक, घटना गुरुवार (1 जनवरी 2026) की दोपहर की है। नए साल के मौके पर नगर थाना क्षेत्र के सिटी पार्क में भारी संख्या में युवा और परिवार पिकनिक मनाने पहुंचे थे। इसी दौरान पार्क के मुख्य द्वार के समीप किसी बात को लेकर युवकों के दो गुट आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से जमकर लात-घूसे और बेल्ट चलने लगे। चश्मदीदों के मुताबिक, सड़क पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और राहगीर अपनी जान बचाकर यहाँ-वहाँ भागते दिखे।
सोशल मीडिया पर वायरल वायरल
इस मारपीट का किसी राहगीर ने वीडियो बना लिया, जो अब इंटरनेट पर वायरल है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आधा दर्जन से अधिक युवक एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं और अपशब्दों का प्रयोग कर रहे हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि नए साल को लेकर शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती का दावा किया गया था, फिर भी इस घटना ने सुरक्षा इंतजामों की पोल खोल दी।
पुलिस की कार्रवाई
मारपीट की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक अधिकांश आरोपी युवक वहां से फरार हो चुके थे। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर युवकों की पहचान शुरू कर दी है। नगर थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पार्क के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है।
मामले की जांच जारी
घटना के पीछे के कारणों का अभी तक पूरी तरह से पता नहीं चला है। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है, जिसमें मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा शामिल है। पुलिस का कहना है कि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नए साल के अवसर पर इस तरह की घटना शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है..