ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी ‘बाबू… मेरे लिए जान दे सकते हो?’ गर्लफ्रेंड के सवाल पर युवक ने उठाया खौफनाक कदम BPSC teacher recruitment : सहायक प्राध्यापकों को नियुक्ति का रास्ता साफ, राज्यपाल कार्यालय ने जारी किया आदेश; इस वजह से लगी थी रोक Bihar News : पटना में गैस सिलेंडर की किल्लत से हंगामा, लोगों ने पटना-एम्स रोड किया जाम; पुलिस ने उग्र लोगों को करवाया शांत संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति शादी के दो साल बाद भी दहेज के लिए महिला को उतारा मौत के घाट! विवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हडकंप, घर पहुंचें परिजन तो... Bihar Bhumi: बिहार के राजस्व कार्यालयों में दलालों पर शिकंजा, सीधे केस दर्ज करने के आदेश, टोल-फ्री नंबर जारी Bihar Bhumi: बिहार के राजस्व कार्यालयों में दलालों पर शिकंजा, सीधे केस दर्ज करने के आदेश, टोल-फ्री नंबर जारी

BIHAR: मुजफ्फरपुर में बूढ़ी गंडक नदी उफनाई, निचले इलाकों में घुसा पानी, अलर्ट पर जिला प्रशासन

मुजफ्फरपुर में बागमती नदी के बाद अब बूढ़ी गंडक नदी भी उफान पर है। जलस्तर बढ़ने से निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं और बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी कर तटबंधों की निगरानी तेज कर दी है।

07-Oct-2025 03:04 PM

By First Bihar

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में बागमती नदी के बाद अब बूढ़ी गंडक नदी उफान पर आ गई है। बागमती नदी जहां खतरे के निशान के ऊपर बह रही है और कटाव कर रही है वही शहर के बीच से गुजरने वाली बूढ़ी गंडक के जल स्तर में तेजी से इजाफा हुआ है।जिसके बाद एक बार फिर नदी के कैचमेंट एरिया में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। 


दरअसल नेपाल और तराई क्षेत्र में लगातार हो रही हुई बारिश ने तबाही को मचानी शुरू कर दी थी।जहां अब बागमती नदी ने औराई कटरा और गायघाट में रौद्र रूप धारण किया है वही अब बूढ़ी गंडक उफान पर है और रौद्र रूप को धारण कर लिया है।जिसके बाद से अब शहर से लेकर ग्रामीणों क्षेत्र में भी एक बार फिर से बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है जिसके कारण से लोगो में दहशत बना हुआ है।


मुजफ्फरपुर शहर क्षेत्र के इलाके के बात करे तो शेखपुर ढाब अखाड़ा घाट नाजीरपुर लकड़ी ढाई चंदवारा आश्रम घाट सिकंदरपुर का इलाका बूढ़ी गंडक नदी के पास में है ऐसे में जल स्तर में लगातार इज़ाफ़ा हुआ तो शहर पर बाढ़ का खतरा बन सकता है। इसको लेकर के जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है और संबंधित विभाग को तटबंध की देख रेख करने और लगातार निगरानी करने के लिए कहा गया है।


वही बागमती नदी अब भी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है और जिले के तीन प्रखंड के कई गांव में पानी ने प्रवेश कर आम आदमी की मुश्किल को बढ़ा दिया है। इन इलाके के कई स्कूल में पानी लगने से पठन पाठन बंद है वही सड़को पर पानी के लगातार हो रही बहाव से लोगो की आवाजाही भी प्रभावित हुआ है।जिसके बाद जिला प्रशासन ने इन प्रखण्ड के अंचल अधिकारी और जल संसाधन विभाग को अलर्ट रहने के लिए कहा है।