ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी ‘बाबू… मेरे लिए जान दे सकते हो?’ गर्लफ्रेंड के सवाल पर युवक ने उठाया खौफनाक कदम BPSC teacher recruitment : सहायक प्राध्यापकों को नियुक्ति का रास्ता साफ, राज्यपाल कार्यालय ने जारी किया आदेश; इस वजह से लगी थी रोक Bihar News : पटना में गैस सिलेंडर की किल्लत से हंगामा, लोगों ने पटना-एम्स रोड किया जाम; पुलिस ने उग्र लोगों को करवाया शांत संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति शादी के दो साल बाद भी दहेज के लिए महिला को उतारा मौत के घाट! विवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हडकंप, घर पहुंचें परिजन तो... Bihar Bhumi: बिहार के राजस्व कार्यालयों में दलालों पर शिकंजा, सीधे केस दर्ज करने के आदेश, टोल-फ्री नंबर जारी Bihar Bhumi: बिहार के राजस्व कार्यालयों में दलालों पर शिकंजा, सीधे केस दर्ज करने के आदेश, टोल-फ्री नंबर जारी

मुजफ्फरपुर में बड़ा खुलासा: जन्म लेते ही बेटे को मां ने 1.60 लाख में बेचा, आशा कार्यकर्ता बनी बिचौलिया

मुजफ्फरपुर में चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक महिला ने जन्म लेते ही अपने नवजात बेटे को 1.60 लाख रुपये में बेच दिया। बच्चे के सौदे में प्रसव कराने वाली आशा बिचौलिया बनी। पुलिस ने नवजात को बरामद कर लिया है और सीडब्ल्यूसी के निर्देश पर..

06-Dec-2025 10:30 PM

By First Bihar

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के पारू प्रखंड के एक गांव में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने शुक्रवार को जन्म लेते ही अपने नवजात बेटे को 1.60 लाख रुपये में बेच दिया। बच्चे की खरीद-फरोख्त में प्रसव कराने वाली आशा कार्यकर्ता बिचौलिया बनी, जिसने सौदे से 60 हजार रुपये खुद रख लिए।


ऐसे हुआ मामले का खुलासा

प्रसूता महिला जब नवजात के बिना घर लौटी, तो गांव में संदेह हुआ। पूछताछ करने पर महिला जवाब नहीं दे पाई। इसके बाद परिजन और मुखिया प्रतिनिधि महिला के ससुर के साथ थाने पहुंचे। पुलिस की पूछताछ में पूरा मामला सामने आ गया और महिला तथा आशा कार्यकर्ता को हिरासत में ले लिया गया।


ऐसे हुआ बच्चे का सौदा

बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह करीब 5:12 बजे CHC में प्रसूता ने बेटे को जन्म दिया था। आशा कार्यकर्ता महिला को अस्पताल लाई थी और प्रसव के बाद नवजात को मुजफ्फरपुर स्थित एक संभ्रांत परिवार को बेच दिया। सौदे में मां को 1 लाख रुपये मिले थे जबकि 60 हजार रुपये आशा कार्यकर्ता ने रख लिया। नवजात को मुजफ्फरपुर सदर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में सौंपा गया था।


खरीदार की दलील

पुलिस ने जब बच्चे को बरामद किया, तो खरीदने वाले परिवार ने बताया कि “हमारा जवान बेटा मर गया था, इसलिए बच्चे को खरीदा। गोद लेने की कागजी प्रक्रिया बाद में पूरी कर लेते। पुलिस ने शनिवार की शाम नवजात को बरामद कर लिया। मां और आशा कार्यकर्ता से पूछताछ कर उनकी भूमिका स्पष्ट की गई। मामला चाइल्ड वेलफेयर कमिटी (CWC) को भेज दिया गया है। 


अब CWC के निर्देश पर आगे की कार्रवाई होगी। परिजनों की काउंसलिंग कराई गयी। थानेदार चंदन कुमार ने बताया कि मामला संवेदनशील है और CWC को पूरी जानकारी दे दी गई है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी हैदर अयूब ने बताया कि “जच्चा-बच्चा को CHC से डिस्चार्ज कर दिया गया था। इसके बाद की जानकारी अस्पताल के पास नहीं है।” वही DIG जयंतकांत ने बताया कि “मामला संज्ञान में है। बिचौलिया आशा कार्यकर्ता और बच्चे को खरीदने वाले परिवार के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”