पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी ‘बाबू… मेरे लिए जान दे सकते हो?’ गर्लफ्रेंड के सवाल पर युवक ने उठाया खौफनाक कदम BPSC teacher recruitment : सहायक प्राध्यापकों को नियुक्ति का रास्ता साफ, राज्यपाल कार्यालय ने जारी किया आदेश; इस वजह से लगी थी रोक Bihar News : पटना में गैस सिलेंडर की किल्लत से हंगामा, लोगों ने पटना-एम्स रोड किया जाम; पुलिस ने उग्र लोगों को करवाया शांत संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति शादी के दो साल बाद भी दहेज के लिए महिला को उतारा मौत के घाट! विवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हडकंप, घर पहुंचें परिजन तो... Bihar Bhumi: बिहार के राजस्व कार्यालयों में दलालों पर शिकंजा, सीधे केस दर्ज करने के आदेश, टोल-फ्री नंबर जारी Bihar Bhumi: बिहार के राजस्व कार्यालयों में दलालों पर शिकंजा, सीधे केस दर्ज करने के आदेश, टोल-फ्री नंबर जारी
16-Jun-2025 08:04 PM
By First Bihar
MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर रेलवे जंक्शन के यार्ड में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब सोमवार की शाम करीब 6 बजे गिट्टी लदी मालगाड़ी के चार पहिये डिरेल हो गई। जिसके कारण लिच्छवी एक्सप्रेस, मुजफ्फरपुर-पोरबंदर एक्सप्रेस, समस्तीपुर-सीवान पैसेजर को विभिन्न स्टेशनों पर रोक दिया गया। हादसे के बाद ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया।
बताया जाता है कि माड़ीपुर से गिट्टी लदी मालगाड़ी रेलवे ट्रैक पर गिट्टी गिराते हुए नारायणपुर की ओर जा रही थी। हादसे के बाद ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया। मालगाड़ी के बेपटरी होते ही उस पर सवार रेलवे कर्मचारी ने कूदकर अपनी जान बचायी। जिसके बाद ड्राइवर ने किसी तरह मालगाड़ी को ब्रेक लगाकर रोका। जिस वक्त मालगाड़ी डिरेल हुई उस समय उसकी स्पीड 10 किमी प्रति घंटे थी। मालगाड़ी के डिरेल होने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सोनपुर DRM विवेक भूषण सूद ने घटना की जानकारी ली।
डीआरएम विवेक भूषण सूद ने बताया कि आगे और पीछे से बैगन को काटकर अलग किया जा रहा है ताकि अन्य ट्रेनों का परिचालन शुरू हो सके। डिरेल हुए मालगाड़ी के आगे वाले सभी बैगन को हटा लिया गया है। अब पीछे के बैगन को हटाकर परिचालन शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच कराई जाएगी। जिससे पता चल पाएगा कि मालगाड़ी के डिरेल के पीछे कारण क्या था?