Bihar Teacher Vacancy : बिहार में 45 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, सीएम नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान; लालू -राबड़ी शासनकाल पर भी साधा निशाना पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी ‘बाबू… मेरे लिए जान दे सकते हो?’ गर्लफ्रेंड के सवाल पर युवक ने उठाया खौफनाक कदम BPSC teacher recruitment : सहायक प्राध्यापकों को नियुक्ति का रास्ता साफ, राज्यपाल कार्यालय ने जारी किया आदेश; इस वजह से लगी थी रोक Bihar News : पटना में गैस सिलेंडर की किल्लत से हंगामा, लोगों ने पटना-एम्स रोड किया जाम; पुलिस ने उग्र लोगों को करवाया शांत संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति शादी के दो साल बाद भी दहेज के लिए महिला को उतारा मौत के घाट! विवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हडकंप, घर पहुंचें परिजन तो... Bihar Bhumi: बिहार के राजस्व कार्यालयों में दलालों पर शिकंजा, सीधे केस दर्ज करने के आदेश, टोल-फ्री नंबर जारी
17-May-2025 05:36 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: ऑपरेशन सिंदूर में अहम भूमिका निभाने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी को पाकिस्तानियों की बहन बताने वाले मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह की परेशानी कम होती नहीं दिख रही है। विजय शाह के खिलाफ बिहार के मुजफ्फरपुर कोर्ट में केस दर्ज कराया गया है। कोर्ट ने मुकदमें को स्वीकार करते हुए सुनवाई की तिथि भी निर्धारित कर दी है। इस मामले पर 26 मई को सुनवाई होगी।
दरअसल, कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए विवादित बयान पर मंत्री विजय शाह की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। ऑपरेशन सिंदूर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह द्वारा दिया गया विवादित बयान अब उनके लिए कानूनी परेशानी का कारण बनता जा रहा है। इस मामले में बिहार के मुजफ्फरपुर सिविल कोर्ट में विजय शाह के खिलाफ परिवाद दर्ज किया गया है।
शिकायतकर्ता मुजफ्फरपुर नगर थाना क्षेत्र के पक्की सराय निवासी और सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद मोजाहिद ताहिर उर्फ एम. राजू नैय्यर हैं। उन्होंने सीजेएम (पूर्वी) की अदालत में भाजपा नेता के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। अदालत ने परिवाद को स्वीकार करते हुए अगली सुनवाई की तिथि 26 मई तय की है।
राजू नैय्यर की ओर से मुकदमे की पैरवी कर रहे अधिवक्ता मनोज कुमार सिंह ने बताया कि भाजपा और आरएसएस से जुड़े लोग लगातार सांप्रदायिक और महिला विरोधी मानसिकता का प्रदर्शन कर रहे हैं। पहले एक शहीद नौसेना अधिकारी की पत्नी और विदेश सचिव की बेटी को निशाना बनाया गया और अब कर्नल सोफिया कुरैशी को 'आतंकियों की बहन' कहकर अपमानित किया गया है।
उनका कहना है कि कर्नल सोफिया ने देश का गौरव बढ़ाया है और ऑपरेशन सिंदूर में उनकी भूमिका सराहनीय रही है। ऐसे में उनका अपमान देशभक्तों का अपमान है और यह राष्ट्रीय शर्म की बात है। राजू नैय्यर ने अदालत से विजय शाह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने यह भी बताया कि मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में भी विजय शाह के खिलाफ मामला दर्ज किया जा चुका है।