Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए
27-Jan-2026 11:47 AM
By MANOJ KUMAR
Bihar Police News: मुजफ्फरपुर से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ सदर थाना में तैनात डायल 112 के एक सैप जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान 46 वर्षीय धीरज कुमार सिंह के रूप में हुई है। वह मूल रूप से वैशाली जिले के भगवानपुर के रहने वाले थे और वर्तमान में मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र के बीबीगंज, चित्रगुप्तपुरी मोहल्ले में अपने निजी आवास पर रह रहे थे।
जानकारी के अनुसार, धीरज कुमार सिंह शनिवार देर रात करीब 10:30 बजे अपनी ड्यूटी पूरी कर घर लौटे थे। भोजन करने के बाद वह सोने चले गए। रविवार सुबह जब उनकी पत्नी उन्हें जगाने के लिए कमरे में गईं, तो उन्हें अचेत अवस्था में पाया। काफी प्रयास के बाद भी जब उनके शरीर में कोई हलचल नहीं हुई, तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। आनन-फानन में स्थानीय पुलिस और आसपास के लोगों को सूचित किया गया, जिसके बाद उनकी मृत्यु की पुष्टि हुई।
धीरज कुमार सिंह भारतीय सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद सैप जवान के रूप में बिहार पुलिस की डायल 112 सेवा में अपनी सेवाएं दे रहे थे। उनके परिवार में एक बेटा और एक बेटी है, जो वर्तमान में दिल्ली में रहकर पढ़ाई या कार्य कर रहे हैं। घर पर वह केवल अपनी पत्नी के साथ रहते थे। इस अचानक हुई मौत से पूरे मोहल्ले और उनके पैतृक गांव वैशाली में मातम पसरा हुआ है।
घटना की सूचना मिलते ही सदर थानाध्यक्ष अस्मित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कमरे की बारीकी से जांच की। मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल पर FSL (विधि विज्ञान प्रयोगशाला) की टीम को भी बुलाया गया, जिसने साक्ष्य एकत्रित किए हैं।
सदर थानेदार अस्मित कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला हार्ट अटैक का प्रतीत होता है। पुलिस ने शव को कमरे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।
धीरज कुमार सिंह की अचानक मृत्यु से सदर थाने और डायल 112 टीम के उनके साथियों में शोक की लहर है। सहकर्मियों ने उन्हें एक कर्तव्यनिष्ठ और मिलनसार साथी बताया। फिलहाल, पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।