ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Teacher Vacancy : बिहार में 45 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, सीएम नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान; लालू -राबड़ी शासनकाल पर भी साधा निशाना पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी ‘बाबू… मेरे लिए जान दे सकते हो?’ गर्लफ्रेंड के सवाल पर युवक ने उठाया खौफनाक कदम BPSC teacher recruitment : सहायक प्राध्यापकों को नियुक्ति का रास्ता साफ, राज्यपाल कार्यालय ने जारी किया आदेश; इस वजह से लगी थी रोक Bihar News : पटना में गैस सिलेंडर की किल्लत से हंगामा, लोगों ने पटना-एम्स रोड किया जाम; पुलिस ने उग्र लोगों को करवाया शांत संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति शादी के दो साल बाद भी दहेज के लिए महिला को उतारा मौत के घाट! विवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हडकंप, घर पहुंचें परिजन तो... Bihar Bhumi: बिहार के राजस्व कार्यालयों में दलालों पर शिकंजा, सीधे केस दर्ज करने के आदेश, टोल-फ्री नंबर जारी

Bihar News: एक दिन में पकड़े गए 8 हजार बेटिकट यात्री, जुर्माने की कुल रकम जान उड़ जाएंगे होश

Bihar News: सोनपुर रेल मंडल ने मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 7799 बिना टिकट यात्रियों से 59 लाख का रिकॉर्ड जुर्माना वसूला है। UTS टिकट बिक्री में भी हुई 15% की वृद्धि।

25-Jun-2025 10:52 AM

By First Bihar

Bihar News: पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर मंडल ने 23 जून 2025 को एक मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस अभियान में 7799 बिना टिकट यात्रियों को पकड़ा गया है, जिनसे 59,04,320 रुपये का रिकॉर्ड जुर्माना वसूला गया है। यह सोनपुर मंडल द्वारा एक दिन में अब तक की सबसे बड़ी जुर्माना राशि है। मंडल रेल प्रबंधक विवेक भूषण सूद और वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक रोशन कुमार के नेतृत्व, रणनीतिक योजना और गहन निगरानी ने इस अभियान को ऐतिहासिक सफलता दिलाई है। इस कार्रवाई ने न केवल रेलवे के राजस्व में इजाफा किया है, बल्कि बिना टिकट यात्रा करने वालों के बीच हड़कंप भी मचा दिया।


इस मेगा टिकट चेकिंग अभियान में वाणिज्य विभाग के निरीक्षक, टिकट चेकिंग कर्मचारी, सहायक स्टाफ और रेलवे सुरक्षा बल ने समन्वित रूप से काम किया। मुजफ्फरपुर, बरौनी और सोनपुर जैसे प्रमुख स्टेशनों पर सघन चेकिंग की गई। अभियान के दौरान रेड टिकट चेकिंग और रेल मजिस्ट्रेट चेकिंग जैसी रणनीतियों का उपयोग किया गया, जिससे बिना टिकट यात्रियों को पकड़ने में आसानी हुई। RPF ने टिकट चेकिंग टीमों को सुरक्षा और सहायता प्रदान की, साथ ही अनाधिकृत विक्रेताओं और प्लेटफॉर्म पर अवैध रूप से घूमने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।


इस अभियान का असर अनारक्षित टिकट प्रणाली (UTS) की बिक्री पर भी पड़ा है। 2025 में अब तक UTS टिकट बिक्री आय में 15% की वृद्धि दर्ज की गई है, जो पूर्व मध्य रेलवे के सभी मंडलों में सबसे अधिक है। यह वृद्धि यात्रियों में टिकट खरीदने की जागरूकता और सख्त चेकिंग के डर का परिणाम है। इससे पहले 1 अप्रैल से 25 जुलाई 2024 तक UTS ऐप के जरिए 8.9 लाख टिकट बुक किए गए थे, जिनसे 1.54 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ था।


इसके अलावा RPF ने ऑपरेशन सनरक्षा के तहत स्टेशन पर अनाधिकृत गतिविधियों, जैसे अवैध वेंडिंग और संदिग्ध गतिविधियों पर भी नकेल कसी है। 2024 में RPF ने 2.59 लाख अनाधिकृत वेंडरों को हटाया और 3,597 पत्थरबाजी की घटनाओं पर कार्रवाई की, जिससे रेल यात्रियों की सुरक्षा बढ़ी। इस अभियान ने न केवल राजस्व बढ़ाया, बल्कि रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में अनुशासन और सुरक्षा को भी मजबूत किया है।