ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Teacher Vacancy : बिहार में 45 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, सीएम नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान; लालू -राबड़ी शासनकाल पर भी साधा निशाना पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी ‘बाबू… मेरे लिए जान दे सकते हो?’ गर्लफ्रेंड के सवाल पर युवक ने उठाया खौफनाक कदम BPSC teacher recruitment : सहायक प्राध्यापकों को नियुक्ति का रास्ता साफ, राज्यपाल कार्यालय ने जारी किया आदेश; इस वजह से लगी थी रोक Bihar News : पटना में गैस सिलेंडर की किल्लत से हंगामा, लोगों ने पटना-एम्स रोड किया जाम; पुलिस ने उग्र लोगों को करवाया शांत संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति शादी के दो साल बाद भी दहेज के लिए महिला को उतारा मौत के घाट! विवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हडकंप, घर पहुंचें परिजन तो... Bihar Bhumi: बिहार के राजस्व कार्यालयों में दलालों पर शिकंजा, सीधे केस दर्ज करने के आदेश, टोल-फ्री नंबर जारी

Bihar News: बिहार के इस जिले में 90% पूरा हुआ लेक फ्रंट का काम, ₹213 करोड़ किए जा रहे खर्च

Bihar News: मुजफ्फरपुर में सिकंदरपुर लेक फ्रंट पर 31 अक्टूबर तक पूरा हो जाएगा सारा काम, वॉकवे, कल्चर गार्डन, बोटिंग कर पाएंगे जिले के लोग। 213 करोड़ की लागत..

25-Sep-2025 08:10 AM

By First Bihar

Bihar News: राजधानी पटना के मरीन ड्राइव की तर्ज पर अब बिहार का दूसरा शहर मुजफ्फरपुर भी शहरवासियों को समुद्र तट जैसा रोमांचक अनुभव देगा। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत सिकंदरपुर लेक फ्रंट का विकास तेजी से पूरा हो रहा है, जहां झील के किनारे वॉकवे, साइकिल ट्रैक और कल्चर गार्डन जैसी आधुनिक सुविधाएं तैयार हो चुकी हैं। कुल 213.25 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा यह प्रोजेक्ट सितंबर 2022 से चल रहा है और 90% काम पूरा हो चुका है। नगर आयुक्त विक्रम विरकर के मुताबिक, 31 अक्टूबर तक तीसरा फेज खत्म हो जाएगा।


सिकंदरपुर झील को सौंदर्यीकरण का केंद्र बनाया जा रहा है, यह शहर के बीचोंबीच हरा-भरा स्पेस देगा। पहले दो फेज के तहत करबला रोड की ओर से वॉकवे, साइकिल ट्रैक, कल्चर गार्डन, लाइटिंग और ग्रीन बफर जोन बन चुके हैं। गेट के पास विशाल पंखों के बीच सेल्फी पॉइंट भी तैयार हैं, जहां युवा तस्वीरें खींचने का मजा ले सकेंगे। तीसरा फेज चल रहा है, जिसमें बोटिंग की सुविधा 80% पूरी हो चुकी है। इसके अलावा, ओपन एयर ऑडिटोरियम और कम्युनिटी हॉल का निर्माण भी जोरों पर है। ये जगहें पिकनिक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और शाम की सैर के लिए आदर्श होंगी।


नगर आयुक्त विरकर ने बताया कि यह प्रोजेक्ट शहरवासियों के लिए सुकून का ठिकाना बनेगा। "तीन फेज में काम हो रहा है, दो पूरे हो चुके हैं। अगले महीने तक सब कुछ रेडी हो जाएगा। बोटिंग और स्टॉल्स की व्यवस्था भी हो रही है, ताकि लोग यहां घंटों बिता सकें।" स्मार्ट सिटी मिशन के तहत मुजफ्फरपुर को 312 करोड़ रुपये का फंड मिला है, जिसमें सिकंदरपुर लेक फ्रंट प्रमुख परियोजना है। पहले देरी हुई थी, 15 सितंबर की डेडलाइन मिस हो गई और 25% काम बाकी था। लेकिन अब एजेंसी पर जुर्माना लगाकर काम तेज किया गया है।


यह विकास न सिर्फ पर्यटन को बढ़ावा देगा बल्कि शहर की हवा को भी साफ करेगा। सिकंदरपुर झील के आसपास ग्रीन बेल्ट से प्रदूषण कम होगा और युवाओं-परिवारों के लिए मनोरंजन का नया केंद्र बनेगा। मुजफ्फरपुर के लोग उत्साहित हैं, क्योंकि पटना के बाद यह बिहार का दूसरा ऐसा स्पॉट होगा जहां मरीन ड्राइव जैसा फील मिलेगा। उम्मीद है कि समय पर पूरा होकर शहर की सूरत बदल देगा।