Bihar Teacher Vacancy : बिहार में 45 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, सीएम नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान; लालू -राबड़ी शासनकाल पर भी साधा निशाना पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी ‘बाबू… मेरे लिए जान दे सकते हो?’ गर्लफ्रेंड के सवाल पर युवक ने उठाया खौफनाक कदम BPSC teacher recruitment : सहायक प्राध्यापकों को नियुक्ति का रास्ता साफ, राज्यपाल कार्यालय ने जारी किया आदेश; इस वजह से लगी थी रोक Bihar News : पटना में गैस सिलेंडर की किल्लत से हंगामा, लोगों ने पटना-एम्स रोड किया जाम; पुलिस ने उग्र लोगों को करवाया शांत संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति शादी के दो साल बाद भी दहेज के लिए महिला को उतारा मौत के घाट! विवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हडकंप, घर पहुंचें परिजन तो... Bihar Bhumi: बिहार के राजस्व कार्यालयों में दलालों पर शिकंजा, सीधे केस दर्ज करने के आदेश, टोल-फ्री नंबर जारी
12-Jun-2025 07:17 AM
By First Bihar
Bihar News: मुजफ्फरपुर पुलिस ने शहर में चल रहे हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश कर दो होटल मैनेजरों सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान चार महिलाओं को बंधक अवस्था से मुक्त कराया गया, जिन्हें जबरन देह व्यापार में धकेला गया था। ब्रह्मपुरा निवासी दिलीप कुशवाहा और उनकी पत्नी किरण कुमारी थे मुख्य मास्टरमाइंड।
मुजफ्फरपुर पुलिस को एक महिला की शिकायत मिली कि उसे जबरन देह व्यापार में धकेला जा रहा है और शहर के विभिन्न होटलों में उसकी सप्लाई की जाती थी। उसने बंधन से मुक्त होने की गुहार लगाई। इस सूचना पर SDPO टाउन-1 के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। नगर थाना क्षेत्र के छोटी कल्याणी में एक मकान पर छापेमारी के दौरान पुलिस ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर मौजूद लोगों ने इसे खोलने से इनकार कर दिया। पुलिस ने चतुराई से दरवाजा खोला और चार महिलाओं को बरामद किया, जिनमें से तीन को सेक्स रैकेट के लिए बंधक बनाया गया था।
पूछताछ में पता चला कि ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के जुरन छपरा निवासी दिलीप कुशवाहा और उनकी पत्नी किरण कुमारी इस रैकेट के मास्टरमाइंड हैं। गिरोह मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन परिसर में सक्रिय था, जहां घर से भागी लड़कियों को बहला-फुसलाकर अपने जाल में फंसाया जाता था। इसके बाद उन्हें जबरन देह व्यापार में धकेला जाता और क्लाइंट्स को फोटो भेजकर मोटी रकम वसूली जाती थी।
पुलिस ने नगर और ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के दो होटलों में छापेमारी कर दो होटल मैनेजरों और अन्य सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में लक्ष्मण पासवान (सिकंदरपुर थाना), अंकित कुमार (रुन्नीसैदपुर, सीतामढ़ी), पवन कुमार (मोतीपुर थाना), दिलीप कुशवाहा और किरण कुमारी (ब्रह्मपुरा थाना) शामिल हैं। पुलिस ने दो गाड़ियां, पांच मोबाइल, DVR, ट्रेन टिकट और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की। SDPO टाउन-1 ने बताया कि सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और रैकेट के अन्य लिंकेज की जांच की जा रही है।
रिपोर्ट: राजन कुमार, मुजफ्फरपुर