पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी ‘बाबू… मेरे लिए जान दे सकते हो?’ गर्लफ्रेंड के सवाल पर युवक ने उठाया खौफनाक कदम BPSC teacher recruitment : सहायक प्राध्यापकों को नियुक्ति का रास्ता साफ, राज्यपाल कार्यालय ने जारी किया आदेश; इस वजह से लगी थी रोक Bihar News : पटना में गैस सिलेंडर की किल्लत से हंगामा, लोगों ने पटना-एम्स रोड किया जाम; पुलिस ने उग्र लोगों को करवाया शांत संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति शादी के दो साल बाद भी दहेज के लिए महिला को उतारा मौत के घाट! विवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हडकंप, घर पहुंचें परिजन तो... Bihar Bhumi: बिहार के राजस्व कार्यालयों में दलालों पर शिकंजा, सीधे केस दर्ज करने के आदेश, टोल-फ्री नंबर जारी Bihar Bhumi: बिहार के राजस्व कार्यालयों में दलालों पर शिकंजा, सीधे केस दर्ज करने के आदेश, टोल-फ्री नंबर जारी
02-Jul-2025 09:22 AM
By First Bihar
Bihar News: मुजफ्फरपुर के करजा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। बच्चों को लेकर स्कूल जा रही एक स्कूल वैन की पिकअप वैन से टक्कर हो गई। हादसे में स्कूली वैन का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि आधा दर्जन से अधिक बच्चों को हल्की चोटें आईं हैं। स्थानीय लोग बच्चों को बचाने आगे आए और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
यह हादसा मुजफ्फरपुर-छपरा मुख्य मार्ग पर करजा थाना से कुछ दूरी पर सुबह हुआ है। एक मैजिक स्कूली वैन 8 से 10 बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी, तभी सामने से आ रही एक पिकअप वैन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूली वैन का चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया, और करीब आधा दर्जन बच्चों को हल्की चोटें आईं। हादसे के बाद बच्चे डर से रोने लगे और चीख-पुकार मच गई।
स्थानीय लोगों ने तुरंत बच्चों को समझा-बुझाकर करजा थाना ले गए और हल्की चोट वाले बच्चों का स्थानीय स्तर पर इलाज कराया। गंभीर रूप से घायल चालक को अस्पताल भेजा गया है। स्थानीय लोगों ने बताया है कि गनीमत थी कि बड़ा हादसा टल गया, वरना गाड़ी में सवार बच्चों को गंभीर चोट भी लग सकती थी।
ग्रामीणों ने पिकअप वैन को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। स्कूल संचालक को सूचना देने के बाद दूसरी गाड़ी भेजकर बच्चों को स्कूल पहुंचाया गया। करजा थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
रिपोर्टर: मनोज कुमार