ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी ‘बाबू… मेरे लिए जान दे सकते हो?’ गर्लफ्रेंड के सवाल पर युवक ने उठाया खौफनाक कदम BPSC teacher recruitment : सहायक प्राध्यापकों को नियुक्ति का रास्ता साफ, राज्यपाल कार्यालय ने जारी किया आदेश; इस वजह से लगी थी रोक Bihar News : पटना में गैस सिलेंडर की किल्लत से हंगामा, लोगों ने पटना-एम्स रोड किया जाम; पुलिस ने उग्र लोगों को करवाया शांत संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति शादी के दो साल बाद भी दहेज के लिए महिला को उतारा मौत के घाट! विवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हडकंप, घर पहुंचें परिजन तो... Bihar Bhumi: बिहार के राजस्व कार्यालयों में दलालों पर शिकंजा, सीधे केस दर्ज करने के आदेश, टोल-फ्री नंबर जारी Bihar Bhumi: बिहार के राजस्व कार्यालयों में दलालों पर शिकंजा, सीधे केस दर्ज करने के आदेश, टोल-फ्री नंबर जारी

Bihar News: साइबर ठगों के जाल में फंसा सॉफ्टवेयर इंजीनियर, नौकरी के लालच में गंवा दिए ₹7 लाख 72 हजार

Bihar News: मुजफ्फरपुर में साइबर ठगी, सॉफ्टवेयर इंजीनियर आदित्य कुमार ने 7.72 लाख गंवाए, HR बनकर ठगों ने ऑनलाइन जॉब का दिया था झांसा। साइबर थाने में FIR, जांच जारी..

19-Sep-2025 10:16 AM

By First Bihar

Bihar News: मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर रेवा रोड स्थित सरस्वती नगर में रहने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर आदित्य कुमार साइबर ठगों के जाल में फंसकर 7.72 लाख रुपये गंवा बैठे हैं। ठगों ने खुद को बड़ी कंपनी का HR बताकर घर बैठे 15-20 हजार रुपये कमाने का झांसा दिया और छोटे-छोटे कामों के नाम पर पैसे ऐंठ लिए। पीड़ित ने साइबर क्राइम पोर्टल और साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।


यह घटना 11 अप्रैल को शुरू हुई, जब आदित्य के मोबाइल पर व्हाट्सएप से अनजान नंबर पर कॉल आया। कॉलर ने खुद को प्राइवेट कंपनी का HR बताया और टेलीग्राम ऐप पर होटल रेटिंग बढ़ाने का काम ऑफर किया। हर काम के बदले 30 रुपये का वादा किया गया। शुरू में छोटी रकम ट्रांसफर करने पर 15,420 रुपये लौटाए गए, जिससे भरोसा बढ़ा। लेकिन धीरे-धीरे टैक्स, कमीशन और सत्यापन के बहाने 26 बार में कुल 7,72,980 रुपये ऐंठ लिए। जिसके बाद बैंक खाता बंद होने पर ठगी का पर्दाफाश हुआ।


मुजफ्फरपुर साइबर डीएसपी हिमांशु कुमार ने इस बारे में बताया है कि शिकायत मिलते ही कार्रवाई शुरू हो गई है। बैंक से शेष राशि होल्ड कराई गई है और एफआईआर दर्ज कर जांच चल रही है। ठगों के खाते ट्रैक किए जा रहे हैं और साइबर सेल का दिल्ली-मुंबई से लिंक मिला है।