पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी ‘बाबू… मेरे लिए जान दे सकते हो?’ गर्लफ्रेंड के सवाल पर युवक ने उठाया खौफनाक कदम BPSC teacher recruitment : सहायक प्राध्यापकों को नियुक्ति का रास्ता साफ, राज्यपाल कार्यालय ने जारी किया आदेश; इस वजह से लगी थी रोक Bihar News : पटना में गैस सिलेंडर की किल्लत से हंगामा, लोगों ने पटना-एम्स रोड किया जाम; पुलिस ने उग्र लोगों को करवाया शांत संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति शादी के दो साल बाद भी दहेज के लिए महिला को उतारा मौत के घाट! विवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हडकंप, घर पहुंचें परिजन तो... Bihar Bhumi: बिहार के राजस्व कार्यालयों में दलालों पर शिकंजा, सीधे केस दर्ज करने के आदेश, टोल-फ्री नंबर जारी Bihar Bhumi: बिहार के राजस्व कार्यालयों में दलालों पर शिकंजा, सीधे केस दर्ज करने के आदेश, टोल-फ्री नंबर जारी
13-Aug-2025 01:21 PM
By First Bihar
ED Raid: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सकरा प्रखंड स्थित बिशनपुर वघनगरी मॉडल पंचायत की मुखिया बबीता देवी के आवास पर बुधवार सुबह Enforcement Directorate (ईडी) की टीम ने छापेमारी की। टीम सुबह लगभग छह बजे मौके पर पहुंची और पूरे दिन दस्तावेजों, बैंक खातों, प्रॉपर्टी डीड तथा अन्य वित्तीय लेन-देन की जांच-पड़ताल में लगी है। छापेमारी का उद्देश्य अवैध शराब तस्करी से जुड़े कथित काले धन के स्रोतों का पता लगाना है।
जानकारी के मुताबिक, मुखिया बबीता देवी के पति बबलू मिश्रा और उनके भाई के खिलाफ पहले से ही कई शराब तस्करी के मामले दर्ज हैं। वहीं, मुखिया बबीता देवी को उनकी सामाजिक सेवा के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है, जो इस मामले को और अधिक चर्चा में ला रहा है। बताया जा रहा है कि ईडी की टीम के पास वारंट था, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई।
ईडी की करीब 20 सदस्यीय टीम ने छापेमारी के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और वित्तीय कागजात जब्त किए हैं, लेकिन जांच के दौरान अब तक मिली जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। छापेमारी की खबर जैसे ही पंचायत और आसपास के क्षेत्रों में फैली, वहां हड़कंप मच गया। स्थानीय लोग इस मामले को लेकर काफी चर्चा कर रहे हैं।
यह कार्रवाई बिहार में अवैध शराब तस्करी और उससे जुड़े काले धन के खिलाफ सरकार की सख्त नीतियों का हिस्सा मानी जा रही है। ईडी की टीम फिलहाल पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और जल्द ही विस्तृत जानकारी साझा करने की संभावना है।