पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी ‘बाबू… मेरे लिए जान दे सकते हो?’ गर्लफ्रेंड के सवाल पर युवक ने उठाया खौफनाक कदम BPSC teacher recruitment : सहायक प्राध्यापकों को नियुक्ति का रास्ता साफ, राज्यपाल कार्यालय ने जारी किया आदेश; इस वजह से लगी थी रोक Bihar News : पटना में गैस सिलेंडर की किल्लत से हंगामा, लोगों ने पटना-एम्स रोड किया जाम; पुलिस ने उग्र लोगों को करवाया शांत संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति शादी के दो साल बाद भी दहेज के लिए महिला को उतारा मौत के घाट! विवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हडकंप, घर पहुंचें परिजन तो... Bihar Bhumi: बिहार के राजस्व कार्यालयों में दलालों पर शिकंजा, सीधे केस दर्ज करने के आदेश, टोल-फ्री नंबर जारी Bihar Bhumi: बिहार के राजस्व कार्यालयों में दलालों पर शिकंजा, सीधे केस दर्ज करने के आदेश, टोल-फ्री नंबर जारी
12-Oct-2025 12:10 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर में चौकसी के बीच शहर के रियायसी इलाके में शनिवार रात करीब 10 बजे एक हथियारबंद लूट की घटना सामने आई। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में अर्द्धसैनिक बल और पुलिस की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी, और निषेधाज्ञा लागू है, लेकिन इसके बावजूद बदमाशों ने मिठनपुरा थाना क्षेत्र के पानी टंकी चौक से सटे चर्च रोड इलाके में लूट की वारदात को अंजाम दिया।
लूट का शिकार बैंककर्मी सीके जैन बने। वे पंकज मार्केंट की पीएनबी शाखा में तैनात हैं। शनिवार को बैंक बंद होने के कारण वह सीएसपी में रखे रुपये अपने साथ ले जा रहे थे। उनके पास दो थैले थे एक में फिनाइल और दूसरे में नकदी, कुल मिलाकर करीब सवा पांच लाख रुपये।
जैसे ही वे पानी टंकी चौक से आगे चर्च रोड की ओर जा रहे थे, जगदीशपुरी लेन के मुहानी के समीप पीछे से आए एक स्कूटी सवार ने उन्हें रोका। अचानक एक बदमाश ने हथियार तान दिया और थैला लूटने की कोशिश की। स्कूटी के पीछे बैठे बदमाश ने पिस्तौल निकालकर सीके जैन के सीने के पास रख दी। कुछ ही सेकंड में पीछे से आए और बाइक सवार दो अन्य बदमाश शामिल हो गए।
चारों बदमाशों ने मिलकर बैंककर्मी से मारपीट की और उन्हें सड़क पर धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद उन्होंने स्कूटी में लटके दोनों थैले, जिसमें नकदी और फिनाइल था, लूट लिए और तेज रफ्तार से गोशाला रोड पीएनटी चौक की ओर भाग गए। इस दौरान सीके जैन घायल हो गए।
शोरगुल सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए और घटना की सूचना डायल 112 को दी। टीम मौके पर पहुंची, लेकिन बदमाश वहां से भाग चुके थे। इसके बाद एएसपी वन और मिठनपुरा थानाध्यक्ष दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालकर पुलिस बदमाशों की तलाश में छापेमारी कर रही है। पीड़ित बैंककर्मी ने बताया कि वह लगभग नौ वर्षों से सीएसपी का संचालन कर रहे हैं। लूट के समय उन्होंने थैले स्कूटी में लटके हुए थे और जैसे ही बदमाशों ने हमला किया, वे कुछ समझ पाते उससे पहले ही नकदी और फिनाइल से भरे थैले लूट लिए गए।
यह घटना चुनाव के मद्देनजर जिले में बढ़ी सुरक्षा के बावजूद हुई है, जिससे स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। पुलिस लगातार बदमाशों की पकड़ के लिए छापेमारी कर रही है और इलाके में पैट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सभी सीसीटीवी फुटेज और साक्ष्यों को खंगालकर लूट करने वालों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। साथ ही बैंककर्मियों और शहरवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।