Bihar Teacher Vacancy : बिहार में 45 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, सीएम नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान; लालू -राबड़ी शासनकाल पर भी साधा निशाना पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी ‘बाबू… मेरे लिए जान दे सकते हो?’ गर्लफ्रेंड के सवाल पर युवक ने उठाया खौफनाक कदम BPSC teacher recruitment : सहायक प्राध्यापकों को नियुक्ति का रास्ता साफ, राज्यपाल कार्यालय ने जारी किया आदेश; इस वजह से लगी थी रोक Bihar News : पटना में गैस सिलेंडर की किल्लत से हंगामा, लोगों ने पटना-एम्स रोड किया जाम; पुलिस ने उग्र लोगों को करवाया शांत संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति शादी के दो साल बाद भी दहेज के लिए महिला को उतारा मौत के घाट! विवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हडकंप, घर पहुंचें परिजन तो... Bihar Bhumi: बिहार के राजस्व कार्यालयों में दलालों पर शिकंजा, सीधे केस दर्ज करने के आदेश, टोल-फ्री नंबर जारी
30-Aug-2025 08:52 AM
By First Bihar
Bihar News: विधानसभा चुनाव से पहले बिहार के लिए बड़ी बड़ी घोषनाएं हो रही है. अब बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से हैदराबाद के लिए अमृत भारत ट्रेन के घोषणा के बाद जिले से एक और अमृत भारत ट्रेन चलाने का ऐलान कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि मुजफ्फरपुर से पुणे के लिए जल्द अमृत भरात ट्रेन की घोषणा हो सकती है. इसके लिए तैयारी भी शुरू कर दी गई है.
जानकारी के मुताबिक, 05289 मुजफ्फरपुर से पुणे चलने वाली साप्ताहिक ट्रेन की जगह अमृत भारत चलाई जाएगी। वहीँ, दूसरी रैक रैक स्टैंडबाई में मुजफ्फरपुर स्टेशन पर खड़ी कर रखी गई है. वह रैक 05293 मुजफ्फरपुर सिकंदराबाद को कैंसल कर मुजफ्फरपुर-सिकंदराबाद-हैदराबाद के बीच चलेगी.
कयास लगाया जा रहा है कि इसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है. वाशिंग पिट को लेकर भी समस्याएं आ रही. फिलहाल जैसे-तैसे मोतिहारी वाली अमृत भारत ट्रेन की मेंटनेंस मुजफ्फरपुर में कराई जा रही है. वाशिंग पिट नहीं होने के कारण रेल कर्मियों को परेशानी हो रही. वहीं, दो अमृत भारत के परिचालन पर मेंटेनेंस को लेकर और परेशानी होगी.
दो महीना पहले एक वाशिंग पिट को सही करने का प्रयास किया गया, लेकिन नहीं होने पर छोड़ दिया. अब एक सितंबर से समस्तीपुर रेल मंडल इसको लेकर रणनीति तय करेंगे, जिसके बाद इस ट्रेन का संचालन मुजफ्फरपुर से हो सकेगी. बता दें कि कोरोना काल के समय जो रात्रि को चलने वाली ट्रेनें बंद कर दी गई, उन सभी ट्रेनों के चलाने का प्रस्ताव भेजा गया है.
उस वक्त की जितनी भी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें बंद कर दी गई थी. अब फिर से नया प्रस्ताव भेजा गया है. मुजफ्फरपुर से छपरा-सिवान तथा मुजफ्फरपुर से मोतिहारी-नरकटियागंज रुट पर रात्रि को कोई ट्रेन विगत पांच वर्षों से नहीं चल रही। इसके चलते इन सब इलाके के यात्रियों को या तो पूरी रात स्टेशन पर रहना पड़ता है या फिर प्राइवेट गाड़ी से जाना पड़ रहा है.