ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी ‘बाबू… मेरे लिए जान दे सकते हो?’ गर्लफ्रेंड के सवाल पर युवक ने उठाया खौफनाक कदम BPSC teacher recruitment : सहायक प्राध्यापकों को नियुक्ति का रास्ता साफ, राज्यपाल कार्यालय ने जारी किया आदेश; इस वजह से लगी थी रोक Bihar News : पटना में गैस सिलेंडर की किल्लत से हंगामा, लोगों ने पटना-एम्स रोड किया जाम; पुलिस ने उग्र लोगों को करवाया शांत संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति शादी के दो साल बाद भी दहेज के लिए महिला को उतारा मौत के घाट! विवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हडकंप, घर पहुंचें परिजन तो... Bihar Bhumi: बिहार के राजस्व कार्यालयों में दलालों पर शिकंजा, सीधे केस दर्ज करने के आदेश, टोल-फ्री नंबर जारी Bihar Bhumi: बिहार के राजस्व कार्यालयों में दलालों पर शिकंजा, सीधे केस दर्ज करने के आदेश, टोल-फ्री नंबर जारी

सावधान: बिहार में भू-माफियाओं ने अपनाया नया तरीका, फर्जी दस्तावेजों से कर रहे ज़मीन पर कब्जा

बिहार के मुजफ्फरपुर सहित कई जिलों में भू-माफिया अब फर्जी दस्तावेजों के जरिए ज़मीन कब्जा कर रहे हैं। प्रशासन ने इस पर सख्ती करते हुए दस्तावेज़ों की गहन जांच और दोषियों पर एफआईआर का फैसला लिया है। अब ज़मीन विवाद की बैठकें अंचल स्तर पर होंगी।

22-Aug-2025 08:21 PM

By First Bihar

MUZAFFARPUR: बिहार में जमीन खरीद-बिक्री करते समय हो जाएं सावधान। बिहार में भू-माफियाओं ने जमीन हड़पने का तरीका बदल लिया है। अब वे फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ज़मीन पर कब्जा कर रहे हैं और उसके बाद कोर्ट में स्वत्व वाद (ownership suit) दायर कर देते हैं। इससे प्रशासन की कार्रवाई रुक जाती है और कब्जा बरकरार रहता है।


मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में राजस्व विभाग ने इस गंभीर मुद्दे को उठाया। इसके बाद यह निर्णय लिया गया कि ऐसे मामलों में दस्तावेजों की गहन जांच की जाएगी और फर्जी दस्तावेज पाए जाने पर आपराधिक मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अब अब जमीन विवाद संबंधी शनिवार की बैठकें अंचल स्तर पर होंगी। 


इसमें अंचलाधिकारी, राजस्व पदाधिकारी, हल्का कर्मचारी और थानाध्यक्ष की उपस्थिति अनिवार्य होगी। शांति भंग की आशंका वाले मामलों को तत्काल अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) के पास भेजा जाएगा, ताकि IPC या बिहार भूमि विवाद निपटान अधिनियम के तहत कार्रवाई हो सके। 


संयुक्त स्थल निरीक्षण अब अनिवार्य होगा, जिसमें थाना और अंचल कार्यालय के कर्मी एक साथ जाएंगे। इससे विरोधाभासी आदेशों से बचा जा सकेगा। यदि आप जमीन खरीद या बेच रहे हैं तो भूमि खरीद-बिक्री के समय दस्तावेजों की पूरी तरह जांच-पड़ताल जरूर कर लें। फर्जी कागजातों के जरिए कई लोग ज़मीन पर कब्जा कर रहे हैं। ऐसे जमीन माफियाओं से सतर्क रहने की जरूरत है।