Bihar Teacher Vacancy : बिहार में 45 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, सीएम नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान; लालू -राबड़ी शासनकाल पर भी साधा निशाना पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी ‘बाबू… मेरे लिए जान दे सकते हो?’ गर्लफ्रेंड के सवाल पर युवक ने उठाया खौफनाक कदम BPSC teacher recruitment : सहायक प्राध्यापकों को नियुक्ति का रास्ता साफ, राज्यपाल कार्यालय ने जारी किया आदेश; इस वजह से लगी थी रोक Bihar News : पटना में गैस सिलेंडर की किल्लत से हंगामा, लोगों ने पटना-एम्स रोड किया जाम; पुलिस ने उग्र लोगों को करवाया शांत संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति शादी के दो साल बाद भी दहेज के लिए महिला को उतारा मौत के घाट! विवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हडकंप, घर पहुंचें परिजन तो... Bihar Bhumi: बिहार के राजस्व कार्यालयों में दलालों पर शिकंजा, सीधे केस दर्ज करने के आदेश, टोल-फ्री नंबर जारी
10-Apr-2025 04:24 PM
By First Bihar
Bihar trending news: बिहार की एक नाबालिग लड़की घर से कोल्ड ड्रिंक और चिप्स लाने के बहाने निकली, लेकिन 1230 किलोमीटर दूर मध्यप्रदेश के खंडवा स्टेशन पहुंच गई। लड़की का मकसद अपने प्रेमी से मिलना था, जिससे वह शादी करना चाहती थी। जब वह खंडवा स्टेशन पर पहुंची और प्रेमी से मिली, तो उसने नाबालिग होने का हवाला देकर उसे अपनाने से इनकार कर दिया और पुलिस को सौंप दिया। वहीं, मुजफ्फरपुर में लड़की के परिजन उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाने थाने के चक्कर लगा रहे थे।
इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, फिर शादी का सपना
यह प्रेम कहानी करीब 8 महीने पहले इंस्टाग्राम पर शुरू हुई थी। वीडियो देखते हुए लड़की को एक युवक का वीडियो पसंद आया, उसने उसे फॉलो किया और धीरे-धीरे दोनों में बातचीत शुरू हो गई। बातचीत दोस्ती में बदली और फिर प्यार में। लड़की ने अपने प्रेमी से शादी करने और उसके साथ रहने के सपने संजो लिए।
कम नंबर आए, पिता ने डांटा तो भाग निकली
लड़की ने हाल ही में 10वीं की परीक्षा दी थी, जिसमें कम अंक आने पर पिता ने नाराज होकर उसकी शादी की बात छेड़ दी। डर के मारे लड़की ने 4 अप्रैल को घर छोड़ दिया और इंदौर जाने वाली ट्रेन में बैठ गई। परिजनों ने 5 अप्रैल को सकरा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।
प्रेमी ने पुलिस को सौंपा
इंदौर से खंडवा पहुंचे युवक ने लड़की से मिलने के बाद कहा कि वह नाबालिग है और घर लौट जाए। लड़की ने इनकार किया, तो युवक उसे बहाने से खंडवा पुलिस के पास ले गया और पूरा मामला बताया। इसके बाद वह इंदौर लौट गया। खंडवा कोतवाली पुलिस ने लड़की को वन स्टॉप सेंटर भेजा और फिर बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया। समिति ने उसके परिजनों से संपर्क कर उन्हें खंडवा बुलाया और लड़की को सुरक्षित घर भेज दिया।