ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Teacher Vacancy : बिहार में 45 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, सीएम नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान; लालू -राबड़ी शासनकाल पर भी साधा निशाना पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी ‘बाबू… मेरे लिए जान दे सकते हो?’ गर्लफ्रेंड के सवाल पर युवक ने उठाया खौफनाक कदम BPSC teacher recruitment : सहायक प्राध्यापकों को नियुक्ति का रास्ता साफ, राज्यपाल कार्यालय ने जारी किया आदेश; इस वजह से लगी थी रोक Bihar News : पटना में गैस सिलेंडर की किल्लत से हंगामा, लोगों ने पटना-एम्स रोड किया जाम; पुलिस ने उग्र लोगों को करवाया शांत संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति शादी के दो साल बाद भी दहेज के लिए महिला को उतारा मौत के घाट! विवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हडकंप, घर पहुंचें परिजन तो... Bihar Bhumi: बिहार के राजस्व कार्यालयों में दलालों पर शिकंजा, सीधे केस दर्ज करने के आदेश, टोल-फ्री नंबर जारी

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज मुजफ्फरपुर दौरे पर, विकास योजनाओं का करेंगे शिलान्यास

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज मुजफ्फरपुर के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री प्रगति यात्रा के तहत जिले में विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा करेंगे और साथ ही आम जनता से संवाद भी करेंगे।

31-Jul-2025 09:16 AM

By First Bihar

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज मुजफ्फरपुर के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री प्रगति यात्रा के तहत जिले में विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा करेंगे और साथ ही आम जनता से संवाद भी करेंगे। उनका यह दौरा सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारी, बिजली योजना के लाभार्थियों, जीविका दीदियों और आशा कार्यकर्ताओं से मिलने का अवसर होगा, जिसमें वे योजनाओं के प्रभाव और उनकी जरूरतों का जायजा लेंगे।


सुबह 9:45 बजे मुख्यमंत्री पटना स्थित अपने आवास से भगवानपुर चौक, मुजफ्फरपुर के लिए सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान करेंगे। 11 बजे भगवानपुर चौक पहुंचकर प्रगति यात्रा से संबंधित योजनाओं के शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद 11:10 बजे भगवानपुर चौक से टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, पताही के लिए रवाना होंगे, जहां वे सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारी, बिजली योजना के लाभार्थी, जीविका दीदियों और आशा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे।


मुख्यमंत्री 11:30 बजे पताही से मुजफ्फरपुर बाईपास निर्माणाधीन आरओबी का निरीक्षण करेंगे और वहां के निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेंगे। इसके बाद लगभग 11:40 बजे वे मुजफ्फरपुर से पटना के लिए रवाना होंगे और दोपहर 12:55 बजे अपने आवास लौटेंगे।


इस दौरान जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और कार्यक्रम की सफलता के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। सड़क मार्गों पर ट्रैफिक प्रबंधन के साथ-साथ जनता की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। मुख्यमंत्री का यह दौरा विकास कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ लाभार्थियों की समस्याओं को सुनने और उन्हें समाधान प्रदान करने का भी अहम मौका होगा।