पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी ‘बाबू… मेरे लिए जान दे सकते हो?’ गर्लफ्रेंड के सवाल पर युवक ने उठाया खौफनाक कदम BPSC teacher recruitment : सहायक प्राध्यापकों को नियुक्ति का रास्ता साफ, राज्यपाल कार्यालय ने जारी किया आदेश; इस वजह से लगी थी रोक Bihar News : पटना में गैस सिलेंडर की किल्लत से हंगामा, लोगों ने पटना-एम्स रोड किया जाम; पुलिस ने उग्र लोगों को करवाया शांत संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति शादी के दो साल बाद भी दहेज के लिए महिला को उतारा मौत के घाट! विवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हडकंप, घर पहुंचें परिजन तो... Bihar Bhumi: बिहार के राजस्व कार्यालयों में दलालों पर शिकंजा, सीधे केस दर्ज करने के आदेश, टोल-फ्री नंबर जारी Bihar Bhumi: बिहार के राजस्व कार्यालयों में दलालों पर शिकंजा, सीधे केस दर्ज करने के आदेश, टोल-फ्री नंबर जारी
19-May-2025 02:01 PM
By First Bihar
Bihar News: हिंदू धर्म और सनातन संस्कृति के प्रचारक, तथा भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग करने वाले बाबा बागेश्वर (पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री) एक बार फिर बिहार आ रहे हैं। इस बार मुजफ्फरपुर जिले के मधुबनी पताही फोरलेन स्थित चौसिमा मधुबनी गांव में आयोजित विष्णु यज्ञ में शामिल होंगे और 20 मई 2025 (मंगलवार) को विशाल जनसभा में हनुमान कथा का वाचन करेंगे।
वहीं, देश के लोकप्रिय कथावाचक पंडित अनिरुद्धाचार्य महाराज भी इस कार्यक्रम में पधारेंगे और इनका कार्यक्रम 22 मई से 27 मई तक चलने वला है। साथ ही शाम में प्रतिदिन यज्ञ स्थल पर भागवत कथा करेंगे। आयोजन को लेकर भारत सेवा संस्थान और जिला प्रशासन पूरी तैयारी में जुटे हैं। बाबा बागेश्वर इससे पहले पटना में कथा कर चुके हैं, जहां भारी भीड़ और राजनीतिक प्रतिक्रियाओं ने राज्यभर में चर्चा बटोरी थी।
जानकारी के मुताबिक, चौसीमा में सोमवार से कलशयात्रा व पंचांग पूजन के साथ श्रीश्री 1008 विष्णु महायज्ञ शुरू हो जाएगा। मधुबनी स्थित पोखर के समीप शिव मंदिर के पास से 1100 कन्याएं जलभरी कर यज्ञ स्थल पर पहुंचेंगी। पहलेजा धाम से गंगाजल मंगवाया गया है।
भारत सेवा संस्थान के अध्यक्ष ने बताया है कि कथा स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। 700 फीट लंबा और 200 फीट चौड़ा पंडाल बनाया गया है, जिसमें दो लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था है। भीड़ नियंत्रण, प्रवेश और निकास मार्ग, पीने का पानी, विश्राम गृह, शौचालय, और प्राथमिक उपचार केंद्र की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष व्यवस्था रहेगी।
जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम ने यज्ञ स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिस बल की विशेष तैनाती की जाएगी। सादी वर्दी में पुलिसकर्मी, महिला पुलिस, और स्वयंसेवकों की टीम मैदान में मौजूद रहेगी।अग्निशमन विभाग, एम्बुलेंस सेवा, और सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्था की गई है। भीड़ प्रबंधन और कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए ड्रोन से निगरानी की भी योजना है।
बता दें कि बाबा बागेश्वर के बिहार आगमन को लेकर राजनीतिक हलकों में भी हलचल है। इससे पहले पटना में हुए कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उनका स्वागत किया था, वहीं राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने कड़ा विरोध दर्ज कराया था। इस बार भी कार्यक्रम के राजनीतिक प्रभावों पर निगाहें टिकी हैं।
बाबा बागेश्वर और अनिरुद्धाचार्य जैसे प्रसिद्ध कथावाचकों को सुनने के लिए राज्य भर से श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। आयोजन समिति के अनुसार, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, सुपौल, सहरसा और नेपाल सीमा से भी भक्तों का आना तय है।
यात्रा और पार्किंग व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए बाहर से आने वाले लोगों के लिए अलग पार्किंग और मार्ग-निर्देशन टीम तैनात की जाएगी। यह धार्मिक कार्यक्रम न केवल एक आध्यात्मिक उत्सव है, बल्कि बिहार में हिंदू सांस्कृतिक चेतना के पुनर्जागरण का प्रतीक भी बनता जा रहा है। जिला प्रशासन की सक्रियता और जनसहयोग से यह कार्यक्रम राज्य के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में एक हो सकता है।