Bihar Teacher Vacancy : बिहार में 45 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, सीएम नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान; लालू -राबड़ी शासनकाल पर भी साधा निशाना पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी ‘बाबू… मेरे लिए जान दे सकते हो?’ गर्लफ्रेंड के सवाल पर युवक ने उठाया खौफनाक कदम BPSC teacher recruitment : सहायक प्राध्यापकों को नियुक्ति का रास्ता साफ, राज्यपाल कार्यालय ने जारी किया आदेश; इस वजह से लगी थी रोक Bihar News : पटना में गैस सिलेंडर की किल्लत से हंगामा, लोगों ने पटना-एम्स रोड किया जाम; पुलिस ने उग्र लोगों को करवाया शांत संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति शादी के दो साल बाद भी दहेज के लिए महिला को उतारा मौत के घाट! विवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हडकंप, घर पहुंचें परिजन तो... Bihar Bhumi: बिहार के राजस्व कार्यालयों में दलालों पर शिकंजा, सीधे केस दर्ज करने के आदेश, टोल-फ्री नंबर जारी
01-Jun-2025 10:25 AM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के हरपुर लहौरी इलाके में शनिवार को उस वक्त तनाव फैल गया जब सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस टीम पर उग्र भीड़ ने अचानक हमला बोल दिया। स्थिति तब और बिगड़ गई जब अतिक्रमणकारियों ने पुलिसकर्मियों की आंखों में लाल मिर्च पाउडर फेंक दिया और ईंट-पत्थरों से पथराव शुरू कर दिया। इस हिंसक झड़प में 6 पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि एक पुलिस वाहन को क्षति पहुंची है।
इस कार्रवाई का नेतृत्व एसडीओ पश्चिमी के आदेश पर किया गया था, जिसे कांटी के राजस्व अधिकारी की मौजूदगी में अंजाम दिया जा रहा था। अधिकारी के अनुसार, जब प्रशासन की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची, तभी 50-60 की संख्या में महिलाओं और पुरुषों की भीड़ ने लाठी-डंडा, मिर्च पाउडर और पत्थर लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। भीड़ अचानक उग्र हो गई और उन्होंने सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाते हुए पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया।
घटना के बाद कांटी के राजस्व अधिकारी ने अहियापुर थाने में 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 पुरुषों और 2 महिलाओं को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिनोद सहनी, किशन कुमार, प्रमोद सहनी, काजल देवी और चिंता देवी के रूप में हुई है। अहियापुर थानाध्यक्ष रोहन कुमार ने बताया कि घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और गिरफ्तार पांचों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। थानाध्यक्ष ने यह भी कहा कि इस प्रकार की हिंसा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस का कहना है कि शेष आरोपियों की पहचान की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज, स्थानीय चश्मदीदों और ड्रोन सर्वे की मदद से उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। इस घटना के बाद से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है और तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती भी की गई है।