ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी ‘बाबू… मेरे लिए जान दे सकते हो?’ गर्लफ्रेंड के सवाल पर युवक ने उठाया खौफनाक कदम BPSC teacher recruitment : सहायक प्राध्यापकों को नियुक्ति का रास्ता साफ, राज्यपाल कार्यालय ने जारी किया आदेश; इस वजह से लगी थी रोक Bihar News : पटना में गैस सिलेंडर की किल्लत से हंगामा, लोगों ने पटना-एम्स रोड किया जाम; पुलिस ने उग्र लोगों को करवाया शांत संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति शादी के दो साल बाद भी दहेज के लिए महिला को उतारा मौत के घाट! विवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हडकंप, घर पहुंचें परिजन तो... Bihar Bhumi: बिहार के राजस्व कार्यालयों में दलालों पर शिकंजा, सीधे केस दर्ज करने के आदेश, टोल-फ्री नंबर जारी Bihar Bhumi: बिहार के राजस्व कार्यालयों में दलालों पर शिकंजा, सीधे केस दर्ज करने के आदेश, टोल-फ्री नंबर जारी

Accident News: फोरलेन पर आपस में टकराई चार गाड़ियां, हादसे में महिला समेत दो की मौत

Accident News: बिहार के मुजफ्फरपुर में कांटी एनएच-27 पर सड़क निर्माण के चलते एक ही लेन में चल रही चार गाड़ियों की भीषण टक्कर हो गई, जिसमें एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई है.

19-Apr-2025 02:48 PM

By First Bihar

Accident News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को हिला दिया है, जहां तेज रफ्तार गाड़ियों का कहर देखने को मिला। दरअसल, कांटी थाना क्षेत्र स्थित एनएच-27 फोरलेन पर एक ही लेन में चल रही गाड़ियों के बीच भीषण टक्कर हो गई, जिसमें एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए है। यह दुर्घटना उस समय हुई जब एक कार, दो बाइक और एक भारी ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई है।


बताया जे रहा है कि घटना की मूल वजह सड़क पर जारी एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य है। एनएच-27 पर कांटी के पास निर्माण के चलते एक लेन को बंद कर दिया गया है, जिसके कारण अप और डाउन दोनों दिशाओं की गाड़ियां एक ही लेन से संचालित की जा रही हैं। स्थानीय लोगों और अधिकारियों के अनुसार, यह व्यवस्था अत्यधिक खतरनाक है और इस तरह की दुर्घटनाओं की आशंका पहले से बनी हुई थी।


वहीं, हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और सड़क पर जाम लग गया। कांटी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, शवों को कब्जे में लेकर एसकेएमसीएच (श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल) भेजा गया और वाहनों को जब्त कर थाने ले जाया गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से सड़क को खाली कराया और ट्रैफिक को सामान्य करने में कई घंटे लगे।


फिलहाल घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर मेडिकल सेंटर रेफर किया गया है। मृतकों में से एक की पहचान मिठनपुरा थाना क्षेत्र के निवासी के रूप में हुई है, जबकि दूसरे मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। शवों की शिनाख्त के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।


घटना के बाद स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने, सड़क निर्माण के दौरान ट्रैफिक प्रबंधन सुधारने, स्पीड ब्रेकर लगाने और पुलिस की सतत निगरानी की मांग की है। लोगों का कहना है कि जब तक निर्माण कार्य चल रहा है, तब तक एक ही लेन में वाहनों का संचालन बेहद जोखिम भरा है। घटना आज यानि 19 अप्रैल की है।