ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी

Home / bihar / मुजफ्फरपुर में वकील को मारी गोली, बाइक सवार अपराधी दिनदहाड़े फायरिंग कर हुए...

मुजफ्फरपुर में वकील को मारी गोली, बाइक सवार अपराधी दिनदहाड़े फायरिंग कर हुए फरार

07-Jun-2020 12:51 PM

By SONU SHARMA

MUZAFFARPUR : जिले में बेखौफ अपराधियो का आतंक जारी है। प्रतिदिन कही न कही आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने में असफल साबित हो रही है।आज एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां बाइक सवार अपराधियो ने वकील नीरज कुमार सिंह को गोली मारकर घायल कर दिया और हथियार लहराते हुए फरार हो गए। 


घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। जिसके बाद स्थानीय लोगो ने आनन फानन में इलाज के लिए बैरिया स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां घायल वकील का इलाज अस्पताल के आईसीयू में चल रहा है।घटना के संबंध में घायल वकील ने बताया कि आज सुबह से एक व्यक्ति का फोन आ रहा वह एक केस में मदद करने की बात कह रहा था। जिसके बाद घर से कोर्ट के लिए निकले।जैसे ही वह खबरा डीएवी के पास पहुंचे उसी क्रम में एक बाइक सवार दो अपराधियो ने उनपर फायरिंग कर दिया। इस घटना में उनके सीने पर एक गोली लगी और वह बेहोश हो गए जिसके बाद स्थानीय लोगो की मदद से वह अस्पताल तक पहुंचे।


इधर घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी नीरज कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई। सिटी एसपी ने घायल से भी अस्पताल पहुंच कर घटना की जानकारी ली। उन्होनें बताया कि घायल से पूछताछ के क्रम में ये मामला सामने आया है कि बाइक सवार अपराधियो ने इस घटना को अंजाम दिया है। आसपास में लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है,जो भी तथ्य सामने आएगा उसी के आधार पर  अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।