सिर्फ 5 अप्रैल तक का खेल… एक दिन की देरी और हजारों का नुकसान, PPF निवेश में न करें ये गलती! UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी Bihar News: कंट्रोल रूम निर्माण पर हंगामा... मेयर व पार्षदों ने रुकवाया काम, जेनरेटर बना विवाद की वजह बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान लें हर नियम, वरना छूट सकता है एग्जाम पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी
21-Jan-2026 02:33 PM
By First Bihar
MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक शर्मनाक घटना सामने आई। एक घर में पेंटिंग का काम करने आए मजदूर ने महिला का बाथरूम में आपत्तिजनक वीडियो बनाने की कोशिश की।
महिला की नजर जैसे ही मजदूर की इस हरकत पर पड़ी, उसने शोर मचा दिया। शोर सुनते ही घर के सदस्य और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। मामला सामने आने के बाद इलाके के लोग भी हैरान हैं।
पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक पुलिस लाइन चौक के पास का रहने वाला है और वह मोबाइल फोन से वीडियो बनाने का प्रयास कर रहा था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पीड़िता के आवेदन के आधार पर आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।