Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी
01-Mar-2026 05:14 PM
By First Bihar
MUZAFFARPUR: बिहार के CM नीतीश कुमार का आज जन्मदिन है। एक ओर जहां जेडीयू मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बर्थडे धूमधाम से मना रही है वहीं मुजफ्फरपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जदयू के संगठनात्मक चुनाव के दौरान जमकर हंगामा हुआ।
जिला अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए पार्टी कार्यालय में बैठक चल रही थी। इस दौरान बड़ी संख्या में दावेदार पहुंच गए। कुल 18 लोगों ने नामांकन दाखिल किया। उम्मीदवारों की संख्या बढ़ने और समर्थकों के बीच बहस के बाद माहौल गर्म हो गया। देखते ही देखते नारेबाजी और धक्का-मुक्की शुरू हो गई। हालात बिगड़ते देख चुनाव अधिकारियों ने मतदान प्रक्रिया को रोक दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद स्थिति को काबू में किया गया। फिलहाल जिला अध्यक्ष का चुनाव स्थगित कर दिया गया है। बता दें कि जनता दल यूनाईटेड का संगठनात्मक चुनाव प्रदेश के सभी जिलों में कराया जा रहा है। मुजफ्फपुर में भी जिला जदयू और जिला महानगर इकाई के लिए अध्यक्ष का चुनाव कराया जा रहा था। महानगर अध्यक्ष का चुनाव जहां निर्विरोध तरीके से संपन्न हो गया।
निवर्तमान महानगर अध्यक्ष अनुपम कुमार को निर्विरोध चुना गया। वहीं जिला अध्यक्ष के चुनाव में बवाल हो गया। हंगामा और तोड़फोड़ के बीच निर्वाचन पदाधिकारी अशोक चौधरी और चुनाव पर्यवेक्षक राम प्रवेश पासवान ने चुनाव को स्थगित कर दिया। हंगामें की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया।