वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला
17-Oct-2025 01:45 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुस्ता पंचायत के सुस्ता गांव में शुक्रवार सुबह एक घर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में एक ही परिवार के छह लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिनमें से एक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, रामजी पासवान के घर में सुबह-सुबह खाना बनाने की तैयारी चल रही थी। उन्होंने नया गैस सिलेंडर भरवा कर लाया था। जैसे ही सिलेंडर को चूल्हे से जोड़कर आग जलाने की कोशिश की गई, वैसे ही जोरदार धमाका हो गया। सिलेंडर फटते ही रसोई में भयंकर आग लग गई, जिसकी चपेट में परिवार के सभी सदस्य आ गए।
घायलों में रामजी पासवान, बिनोद पासवान, रिंकू देवी और तीन बच्चे—गौतम, मनीष और ज्योति शामिल हैं। धमाका इतना तेज था कि आसपास के घरों की दीवारें और खिड़कियां भी हिल गईं। पीड़ितों की चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग मौके पर दौड़े।
घटना की सूचना मिलते ही सदर थानाध्यक्ष अस्मित कुमार पुलिस बल और अग्निशमन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने रसोई में लगी आग पर काबू पाया। सभी घायलों को इलाज के लिए पहले एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।