Bihar News: बच्चों की तकरार बनी कत्ल की वजह… मां-बेटियों ने मिलकर महिला को पीट-पीटकर मार डाला, इलाके में सनसनी NMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी NMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी Bihar News : पटना यूनिवर्सिटी में एडमिशन का नियम बदला! अब सभी कोर्स में एंट्रेंस एग्जाम से होगा दाखिला, जानें पूरी डिटेल बिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शव बिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शव Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, 15 साल पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, 15 साल पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज
01-Sep-2025 09:08 PM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर जंक्शन पर विदेशी इलाइची की खेप पकड़ी गई है।इस खेप को राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में लोड करके दिल्ली भेजी जा रही थी। लेकिन रेल पुलिस और कस्टम की ज्वाइंट करवाई में तश्करी करके ले जाई जा रही इस खेप को बरामद कर लिया गया है।
जब्त विदेशी इलायची की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब 24 लाख रुपए आंकी जा रही है।इसको असम के दीमापुर से बुक किया गया था और दिल्ली में एक सप्लाई के नाम से बुक करके भेजी जा रही थी।इस मामले में रेल पुलिस अग्रतर करवाई में जुटी हुई है। दरअसल रेल पुलिस द्वारा इलीगल तरीके से विदेशी सामग्री की ट्रेनों से सप्लाई और तश्करी करने वाले के खिलाफ में एक ऑपरेशन सतर्क चलाई जा रही है।
इसी दौरान में एक गुप्त सूचना रेल पुलिस को कस्टम विभाग की टीम के द्वारा दिया गया की विदेशी इलायची की खेप को राजधानी एक्सप्रेस में लोड करके इसे दिल्ली भेजी जा रही है।जिसके बाद जब ट्रेन मुजफ्फरपुर में पहुंची तो कस्टम विभाग की टीम और रेल पुलिस की टीम ने जांच पड़ताल शुरु किया है। राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में लोड दिमापुर से नई दिल्ली के लिए बामजक फोम कॉलोनी दीमापुर के द्वारा श्री नव गंगा ट्रेडिंग कंपनी आशीष मार्केट नई दिल्ली के लिए बुक किया गया था जिसमें कुल 40 बोरा विदेशी इलायची पाया गया था जिसे ट्रेन से उतार कर जांच किया गया तो कुल 40 पैकेजों में 2000 किलो विदेशी इलायची पाया गया है।जिसके बाद आगे की करवाई में जुटी हुई है।
पूरे मामले में एसपी रेल मुजफ्फरपुर बीना कुमारी ने बताया कि कस्टम विभाग की टीम के द्वारा सूचना पर रेल पुलिस ने राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन से विदेशी इलाइची की खेप को जब्त किया है।यह असम के दीमापुर से दिल्ली के लिए भेजा जा रहा है।इस मामले में रेल थाना मुजफ्फरपुर में मामला दर्ज कर आगे की करवाई की जा रही है। विदेशी इलाइची की खेप को कस्टम विभाग ने जब्त की है आगे की करवाई की जा रही है