महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप petrol price today : पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत! एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती, फिर भी क्यों नहीं घटे दाम? PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN! Bihar News : रामनवमी जुलूस के चलते पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जान लें रूट Bihar Crime : पटना में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 राउंड फायरिंग और पथराव से गांव में तनाव Ram Navami Patna : पटना में रामनवमी का महासागर! 52 शोभायात्राएं, 7 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़; जानिए इस बार क्या होगा ख़ास Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान
22-Feb-2026 03:59 PM
By First Bihar
MUZAFFARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र में एक अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आया है। यहां 60 वर्षीय प्राइवेट स्कूल के संचालक राकेश साह ने अपने ही स्कूल में पढ़ाने वाली 28 वर्षीय शिक्षिका शाईस्ता परवीन से शादी कर ली। दोनों अलग-अलग समुदाय से हैं और दोनों की उम्र में करीब 32 साल का अंतर है।
मिली जानकारी के अनुसार, शाईस्ता परवीन राकेश साह के स्कूल में बच्चों को पढ़ाती थी। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और मामला प्रेम संबंध में बदल गया। 18 फरवरी को दोनों घर से भागकर नेपाल चले गये और वहां दोनों ने शादी रचा ली। स्कूल के संचालक ने 32 साल छोटी लड़की से शादी रचा ली। शादी का फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह अब चर्चा में बन गया।
वायरल वीडियो में शाईस्ता ने अपनी मर्जी से वर्ष 2025 में शादी करने की बात कही है। उन्होंने यह भी कहा कि वह जहां हैं, खुश हैं और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं है। साथ ही उन्होंने पति के परिवार को परेशान न करने की अपील की है।
इधर, शाईस्ता के भाई ने औराई थाने में आवेदन देकर राकेश साह समेत 7 लोगों पर अपहरण और धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया है। शिकायत में राकेश की पत्नी, बेटी और अन्य पर भी साजिश का आरोप लगाया गया है। भाई ने पुलिस से बहन की बरामदगी की मांग की है। उनकी बहन के साथ जिस स्कूल संचालक ने शादी रचाई है, उनकी उम्र उनकी बहन से 32 साल अधिक है।
मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण इलाके में तनाव की स्थिति बन गई है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस ने गश्ती बढ़ा दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।