तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज
20-May-2025 07:26 AM
By First Bihar
Bihar crime news: पटना के फुलवारीशरीफ क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े हुई एक बड़ी आपराधिक वारदात में 65 वर्षीय अनवर आलम की गोली मारकर हत्या कर दी गई। टमटम पड़ाव स्थित इमारत-ए-शरिया के सामने बाइक सवार दो अपराधियों ने अनवर पर पांच गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए। अनवर को घायल अवस्था में एम्स में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अनवर आलम फुलवारीशरीफ के सैदाना मोहल्ला के निवासी थे। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हत्या का कारण जमीन विवाद हो सकता है। बताया गया कि अनवर की पुश्तैनी जमीन पर कुछ भू-माफियाओं की नजर थी और इसको लेकर उनका विवाद चल रहा था।
भतीजा सिम्मो बाल-बाल बचा
घटना के समय अनवर अपने भतीजे सिम्मो के साथ हारून नगर से नोहसा जा रहे थे। रास्ते में इमारत-ए-शरिया के पास बाइक पर सवार दो अपराधियों ने पास से उन पर गोलियां बरसा दीं। हमले में अनवर का भतीजा बाल-बाल बच गया।
एनएच-98 पर मचा हड़कंप
गोलीबारी के बाद एनएच-98 पर अफरातफरी मच गई। लोग ऑटो से कूदकर जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। अनवर की पत्नी और परिजनों ने इस मामले में 8 से 10 लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर एक गोली और एक खोखा बरामद किया है। एफएसएल टीम को बुलाकर जरूरी साक्ष्य इकट्ठा किए गए हैं।
पुलिस का कहना है कि अपराधियों ने अनवर की पहले से वहां पर रेकी कर रखी थी। एक हमलावर से हेलमेट पहन से अपना चेहरा छुपा रखा था और दूसरा नकाब में था। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांच की जा रही है। वहीँ कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। डीएसपी सुशील कुमार ने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है।