BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि
03-Jan-2026 05:16 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: बिहार के पूर्व बाहुबली विधायक और उम्रकैद की सजा काट रहे मुन्ना शुक्ला की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। आंख के रेटीना में गंभीर परेशानी के बाद उन्हें इलाज के लिए भागलपुर जेल से पटना लाया गया है। फिलहाल उनका इलाज पटना स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) में चल रहा है।
जेल प्रशासन के अनुसार, मुन्ना शुक्ला को करीब 15 दिन पहले आंख में तेज दर्द की शिकायत हुई थी। पहले भागलपुर में उनका इलाज कराया गया, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं होने पर डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर करने की सलाह दी। इसके बाद उन्हें बेऊर जेल शिफ्ट किया गया और फिर IGIMS में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, रेटीना से जुड़ी समस्या के अलावा उनका मोतियाबिंद का ऑपरेशन भी किया जाना है।
बता दें कि मुन्ना शुक्ला पूर्व मंत्री बृज बिहारी प्रसाद हत्याकांड में सजायाफ्ता हैं। इस मामले में पटना हाईकोर्ट ने उन्हें दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी। इस फैसले के खिलाफ मुन्ना शुक्ला ने सुप्रीम कोर्ट में समीक्षा याचिका दाखिल की थी, लेकिन शीर्ष अदालत ने हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखा। विधानसभा चुनाव से कुछ दिन पहले ही मुन्ना शुक्ला को बेऊर जेल से भागलपुर जेल स्थानांतरित किया गया था। अब स्वास्थ्य कारणों से उन्हें दोबारा पटना लाया गया है।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 1998 में तत्कालीन मंत्री और राजद नेता बृज बिहारी प्रसाद की हत्या पटना के IGIMS में इलाज के दौरान कर दी गई थी। इस हत्याकांड में यूपी के कुख्यात डॉन श्रीप्रकाश शुक्ला, मुन्ना शुक्ला, मंटू तिवारी, राजन तिवारी, सतीश पांडेय समेत कई आरोपियों के नाम सामने आए थे।