सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
05-Jan-2025 08:58 PM
By First Bihar
MUNGER: मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। दक्षिण बिहार को उत्तर बिहार से जोड़ने वाले इस पुल पर आए दिन हादसे होते रहते हैं। ताजा घटना सेतु के पिलर संख्या 23 के पास हुई जब बेगूसराय से मुंगेर आ रही एक मोटरसाइकिल और मुंगेर से खगड़िया जा रही एक चार पहिया गाड़ी की आमने-सामने की टक्कर हो गई।
इस टक्कर में मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही 112 और स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुँचे और उसे मुंगेर के सदर अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चार पहिया गाड़ी में सवार लोग गाड़ी को वहीं छोड़कर फरार हो गए, जिसे पुलिस ने बाद में जब्त कर लिया। मृतक की पहचान बेगूसराय जिले के मल्हीपुर गाँव निवासी अजीत महतो के छोटे बेटे, 30 वर्षीय अंकित कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि अंकित दो भाई और एक बहन में सबसे छोटा था और खगड़िया में बजाज फाइनेंस में काम करता था।
यह घटना और भी दुखद इसलिए है क्योंकि अंकित की शादी महज एक महीने पहले, 2 दिसंबर को सहरसा में हुई थी। इस हादसे ने एक नवविवाहिता का सुहाग उजाड़ दिया। अंकित के पिता गुजरात में एक निजी कंपनी में काम करते हैं और उनकी माँ, वीणा देवी भी फिलहाल गुजरात में हैं। पत्नी अनु के अलावा, उनकी फुआ और भाई सहित परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। अंकित बेगूसराय से मुंगेर अपनी फुआ से मिलने आ रहा था।