देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए
18-Dec-2025 07:28 AM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के मुंगेर जिले में अवैध शराब निर्माण के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुफस्सिल थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गंगापार जाफरनगर दियारा के समीप हेरूदियारा इलाके में छापेमारी कर देशी शराब की भट्ठी को ध्वस्त किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त क्षेत्र में लंबे समय से अवैध रूप से महुआ से देशी शराब का निर्माण किया जा रहा है।
छापेमारी के दौरान मौके से भारी मात्रा में शराब बरामद की गई। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 140 लीटर महुआ से बनी देशी शराब जब्त की, साथ ही शराब निर्माण में प्रयुक्त उपकरणों को भी नष्ट किया गया। इस दौरान अवैध शराब निर्माण में संलिप्त चार धंधेबाजों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।
मुफस्सिल थानाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपी मौके पर शराब बनाते हुए पकड़े गए हैं। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि शराब की आपूर्ति आसपास के इलाकों में की जाती थी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस अवैध कारोबार से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।
पुलिस थाना लौटने के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर रही है। आरोपियों पर बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह के गैरकानूनी धंधे में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।