बिहार में विकास कार्यों में सुस्ती पर प्रधान सचिव ने अफसरों को हड़काया, कहा- काम में देरी करने वाले अव्वल दर्जे के चोर बिहार में विकास कार्यों में सुस्ती पर प्रधान सचिव ने अफसरों को हड़काया, कहा- काम में देरी करने वाले अव्वल दर्जे के चोर बिहार में 25 करोड़ की फिल्मी लूट… कस्टम अधिकारी बनकर बदमाशों ने उड़ाया 17 किलो सोना, ओवरब्रिज पर रची पूरी साजिश ‘मुख्यमंत्री नीतीश नहीं तो निशांत चाहिए.. दूसरा मंजूर नहीं..’, पटना में महिलाओं ने शुरु किया सत्याग्रह ‘मुख्यमंत्री नीतीश नहीं तो निशांत चाहिए.. दूसरा मंजूर नहीं..’, पटना में महिलाओं ने शुरु किया सत्याग्रह BPSC News : बिहार में अफसर बनने का तरीका बदल गया! BPSC ने लागू किया नया सिस्टम; जानिए अब आपको क्या करना होगा प्रभास की ‘FAUZI’ पर सख्ती… ट्रेलर से पहले लीक पर मेकर्स का बड़ा एक्शन अलर्ट, शेयर किया तो होगी कार्रवाई FASTag : हाईवे पर सफर होगा महंगा या आसान? जानिए नया टोल नियम, नोट कर लें यह तारीख; बदल जाएगा पेमेंट सिस्टम जनसंख्या बढ़ाने वाले बयान को लेकर शंकराचार्य ने मोहन भागवत को दी नसीहत, कहा..आप शादी करके बच्चे पैदा क्यों नहीं करते! मोतिहारी शराब कांड: दो और लोगों की गई जान, मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हुई, कई का अब भी इलाज जारी
27-Dec-2025 09:50 PM
By First Bihar
MUNGER: मुंगेर में बीच सड़क पर चलती कार में अचानक भीषण आग लग गयी। कार में सवार दो भाइयों ने कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। बीच सड़क पर कार धू-धूकर जलकर खाक हो गयी। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
मुंगेर जिले के धरहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत धरहरा–दशरथपुर मुख्य सड़क पर शनिवार की शाम उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन में अचानक भीषण आग लग गई और देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया।
मिली जानकारी के अनुसार एक ऑल्टो कार जो धरहरा थाना क्षेत्र के धरहरा उत्तर टोला निवासी सदानंद यादव के पुत्र आदित्य कुमार चला रहे थे। वे अपने छोटे भाई शुभम कुमार के साथ किसी जरूरी काम से जमालपुर जा रहे थे। और जैसे ही वाहन औड़ाबगीचा गांव के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे एक मोटरसाइकिल सवार ने उन्हें इशारा कर बताया कि उनकी गाड़ी से पेट्रोल लीक हो रहा है। जिसके बाद चालक ने तुरंत वाहन को सड़क किनारे रोका और जांच करने लगा।
इसी दौरान अचानक गाड़ी के अगले हिस्से से आग की लपटें उठने लगीं। और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिसके बाद दोनों भाई किसी तरह अपनी जान बचाकर गाड़ी से दूर भागे। कुछ ही मिनटों में पूरी कार धू-धू कर जलने लगी और देखते ही देखते वह पूरी तरह जलकर खाक हो गया। वही घटना की सूचना मिलते ही धरहरा थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक वाहन पूरी तरह जल चुका था। इस घटना के कारण घंटों धरहरा–दशरथपुर मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा, और सड़क किनारे लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हालांकि गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानमाल की क्षति नहीं हुई है।