पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
19-Feb-2026 10:53 PM
By First Bihar
MUNGER: मुंगेर के तारापुर प्रखण्ड स्थित लखनपुर गांव के कब्रिस्तान मे लाश दफनाने गए लोगों को पुलिस ने रोका, रुकावट के बाद ग्रामीणों ने कब्रिस्तान की जमीन का केवाला प्रशासन को दिखाया बावजूद इसके प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा यह जमीन आपकी नहीं है। इस जमीन पर स्वास्थ्य केन्द्र और सामुदायिक भवन बनाने के लिए अंचलाधिकारी ने बहुत पहले ही सरकार को NOC दे रखा है, जिला प्रशासन द्वारा काफी समझने बुझाने के बाद ग्रामीणों ने लाश को पास के ही एक अन्य कब्रिस्तान में लाश को दफनाया।
मुंगेर जिला के तारापुर प्रखण्ड स्थित लखनपुर गांव मे उस वक्त अफरा तफरी माहौल बन गया जब प्रशासन ने लखनपुर गांव स्थित एक कब्रिस्तान मे गांव के ही एक व्यक्ति जुबैर कि बीमारी से हुई मौत के बाद उसके शव को दफनाया जा रहा था कि तभी पुलिस विभाग कि डायल 112 कि टीम ने मौके पर पहुंच कर लाश को दफनाने से रोक दिया जिसके बाद गांव मे सनसनी फैल गई, जिसके बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से सवाल किया कि आप लोग कब्रिस्तान मे लाश को दफनाने से क्यों रोक रहे है, जिसपर जिला प्रशासन आला अधिकारियों ने बताया कि यह जमीन गैर मजरूआ जमीन है जिस पर सरकार कि विकासकारी योजनाएं लाई जा रही है जिसके लिए अंचलाधिकारी ने काफी पहले ही अनापत्ति पत्र सरकार को दे दिया है।
इस जमीन पर स्वास्थ्य केन्द्र और सामुदायिक भवन का निर्माण होना है। यह बात सुनकर ग्रामीणों ने आला अधिकारियों से कहा कि यह जमीन वर्ष 1965 ई० मे लगभग 35 डी०उस समय के तत्कालीन राजा से स्व० नियामत ने खरीद किया था और उस समय से उनके वारिसान और गांव लोगों कि मौत के बाद उनके शवों को दफनाया जा रहा है। इसके बाद ग्रामीणों ने जमीन से संबंधित कागजात भी प्रशासन के आला अधिकारियों को दिखाया बावजूद इसके जिला ने ग्रामीणों को समझा बुझा कर लाश को पास के ही एक अन्य कब्रिस्तान मे दफन करवाया, बाहर हाल अभी उस जगह पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए फोर्स को तैनात किया गया है। वहीं ग्रामीणों ने भी कहा है कि वे लोगों न्याय के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे।