गैस संकट- बिजली दर वृद्धि और महिला हिंसा पर संयुक्त बैठक की मांग, माले ने गठबंधन को लिखा पत्र, कहा..जनसमस्या को लेकर करें आंदोलन India gas news : PNG कनेक्शन के बाद पुराना LPG चूल्हा कैसे करें कन्वर्ट? जानें आसान और सुरक्षित तरीका बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार gold tagging rule : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा झटका! सरकार बदलने जा रही नियम, अब यह कोड होगा अनिवार्य बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचा डायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा Bihar Weather : बिहार में मौसम का बदला मिजाज: 7 से 9 अप्रैल तक तेज हवा, बारिश और वज्रपात की चेतावनी, कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट BIHAR TEACHER NEWS : BPSC शिक्षकों की नौकरी पर संकट! जांच में बड़ा खुलासा, इतने लोगों का सेवा होगा समाप्त; शिक्षा माफिया के नेटवर्क का भी खुलेगा राज
04-Apr-2026 01:39 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा शनिवार को मुंगेर पहुंचे है, जहां वह लोगों की जमीन से जुड़ी समस्या सुन रहे हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। डिप्टी सीएम के मुंगेर पहुंचने से पहले ही भ्रष्टाचारियों ने जमीन से जुड़े महत्वपूर्ण कागजात जला दिए। रजिस्टर और खतियान जलाए जाने का वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है।
दरअसल, मुंगेर में उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा के आने से पहले जमालपुर प्रखंड एवं अंचल कार्यालय परिसर में कुछ महत्वपूर्ण कागजात, रजिस्टर और खतियान जलाए जाने का वीडियो सामने आने से खलबली मच गई। इस घटना के बाद अंचल और प्रखंड कार्यालय सवालों के घेरे में हैं, और लोग यह जानना चाहते हैं कि किस दस्तावेज को जलाया गया।
जानकारी के अनुसार, उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा मुंगेर में जनता के साथ भूमि संबंधी मामलों पर जन संवाद कर रहे हैं। लेकिन इससे पहले ही सामने आए वीडियो ने अंचल एवं प्रखंड कार्यालय को विवाद में ला दिया। वीडियो में कुछ कर्मचारियों और दो महिलाओं को लाल कपड़े में बंधे महत्वपूर्ण कागजात जलाते हुए देखा गया।
आरटीपीएस काउंटर के सामने जलते हुए रिकॉर्ड को देखकर क्षेत्रीय जनता और जनप्रतिनिधि चौंक गए। उन्होंने कर्मचारियों और वरिष्ठ अधिकारियों से पूछा, लेकिन प्रखंड एवं अंचल के कई कर्मचारी इस बारे में कोई जानकारी देने से इनकार कर रहे हैं।
प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभात रंजन ने कहा कि वे फिलहाल कार्यालय से बाहर हैं, लेकिन क्षेत्र में जाकर मामले की जांच करवाई जाएगी। वहीं मुंगेर ADM ने भी इस मामले को संज्ञान में लेते हुए बीडीओ को जांच के निर्देश दे दिए हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन से पूरी और निष्पक्ष जांच की मांग की है।
रिपोर्ट- इम्तियाज खान, मुंगेर