कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या Bihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें.... जंगल का शिकारी खुद बना शिकार… VTR में मगरमच्छ के हमले से बाघ की मौत, बढ़ते खतरे ने बढ़ाई चिंता बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पहले ही मैच में मचाया धमाल… 22 साल के कॉनली की पारी देख चहल भी बोले– ये बनेगा IPL 2026 का सबसे बड़ा स्टार! पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक
19-Dec-2025 07:53 PM
By First Bihar
MUNGER: मुंगेर में रफ्तार का कहर जारी है। तेज रफ्तार हाइवा की चपेट आने से एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गयी है। वह अपने छोटी बहन के साथ साइकिल से परीक्षा देने के लिए स्कूल जा रही थी। इस हादसे में छोटी बहन बाल-बाल बच गई लेकिन उसे हाइवा ने रौंद दिया जिससे दर्दनाक मौत हो गयी। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने हाइवा को क्षतिग्रस्त कर मुख्य सड़क को जाम कर दिया। जिससे यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया।
जाम की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद यातायात बहाल कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। घटना मुंगेर के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित एसबीआई बैंक के पास की है। शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में स्कूल जा रही एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी छोटी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई।
मृतक छात्रा संग्रामपुर थाना क्षेत्र के झिकुली निवासी मुकेश यादव की 14 वर्षीय पुत्री सपना कुमारी के रूप में हुई है। इस दर्दनाक घटना के बाद मृतिका के परिजनों में कोहराम मच गया और आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने देवघर सुल्तानगंज मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अंबेडकर चौक की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक हाइवा वाहन ने साइकिल से स्कूल जा रही छात्रा को जोरदार टक्कर मार दी। अचानक हुई इस भीषण टक्कर में छात्रा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी छोटी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि हाइवा की रफ्तार काफी तेज थी। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने सड़क पर हंगामा शुरू कर दिया। गुस्साए लोगों ने हाइवा को क्षतिग्रस्त कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। घटना की सूचना मिलते ही तारापुर अनुमंडल पदाधिकारी राकेश रंजन कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिद्धू शेखर सिंह तथा संग्रामपुर थाना अध्यक्ष बिनोद कुमार झा दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे।
अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया और यातायात बहाल कराया। ग्रामीणों ने प्रशासन से हाइवा चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है साथ ही मुख्य बाजार क्षेत्र में भारी वाहनों की नो-एंट्री लागू करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
मुंगेर से इम्तियाज की रिपोर्ट