बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के इलाके की तस्वीर: हवा में झूल रहे पिलर,खतरनाक पुल पर कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा आम आदमी पार्टी में बड़ा सियासी भूचाल… राघव चड्ढा से छीना राज्यसभा उपनेता पद, अशोक कुमार मित्तल को सौंपी गई नई जिम्मेदारी महंगाई पर सरकार का बड़ा वार… इन सामानों पर इंपोर्ट ड्यूटी खत्म, आम लोगों से लेकर उद्योगों तक को राहत मुख्यमंत्री की रेस में ललन सिंह का नाम भी सामने आ रहा है? सवाल सुनकर अनंत सिंह ने दिया यह जवाब मुख्यमंत्री की रेस में ललन सिंह का नाम भी सामने आ रहा है? सवाल सुनकर अनंत सिंह ने दिया यह जवाब Patna Zoo : हाईटेक हो गया पटना जू ! ई-वाहन, QR कोड और मोबाइल ऐप से पर्यटकों को अब सीधे मिलेगी यह जानकारी; जानिए क्या है पूरा प्लान बिहार के इस एयरपोर्ट को एविएशन हब बनाने का प्लान, सी-प्लेन संचालन का प्रस्ताव बिहार के इस एयरपोर्ट को एविएशन हब बनाने का प्लान, सी-प्लेन संचालन का प्रस्ताव बिहार की बेटी अनीषा का जलवा… अब दुनिया देखेगी सारण की कत्थक की चमक, इंटरनेशनल मंच पर बिखेरेगी जादू BIHAR BHUMI : 'कैसे बेटा हो यार ... ', विजय सिन्हा के कार्यक्रम में बुजुर्ग मां को लेकर पहुंचा युवक, भड़के डिप्टी सीएम ने कहा - माता-पिता का अपमान करता हो तो सीधे FIR करें ...
09-Sep-2025 08:45 PM
By First Bihar
MUNGER:- मुंगेर में एक कार्यक्रम के दौरान बिहार की उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपने पैतृक गांव तारापुर पहुंचे। जहां उन्होंने करीब 17620.90 लाख के कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। अपने भाषण में उन्होंने कहा कि मोदी किसी अमेरिका से डरने वाला नहीं है। डिफेंस में भी टैक्स को 28 प्रतिशत से घटा कर 5 प्रतिशत कर दिया गया है, ताकि पाकिस्तान हो या फिर पड़ोसी देश अगर झगड़ा करे तो तोप का गोला उसकी ओर घुमा दिया जाएगा।
एक दिवसीय मुंगेर दौरे के दौरान अपने पैतृक गांव तारापुर पहुंचे बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आर एस कॉलेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान तारापुर के विकास के लिए करीब 17620.90 लाख की विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। मौके पर स्थानीय जेडीयू विधायक , mlc, डीएम,एसपी के साथ हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद थे। उन्होंने रिमोट से कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।
उन्होंने ने कहा कि सरकार बिहार के विकास के लिए कटिबद्ध है। हर क्षेत्र में विकास हो रहा है । स्वदेशी अभियान को बढ़ावा देने के लिए टैक्स के स्लेब को कम किया गया है। कुछ लोग कहते थे मोदी डरपोक है..मोदी अमेरिका से डरता है । आज 300 प्रतिशत टैक्स लगा है । मोदी जी ने कहा भारत पर कितना भी टैक्स लगाओ हम अपना सामान खुद बनाएंगे और भारत के लोग उसका उपयोग करेंगे। हम तुम्हारा सामान ही नहीं खरीदेंगे। अब जितना भी टैक्स लगाओ। ये भारत अब आगे बढ़ चुका है। पीछे मुड़ने वाला नहीं है। डिफेंस में भी टैक्स को 28 प्रतिशत से घटा 5 प्रतिशत किया गया है। अब पाकिस्तान या हमरा पड़ोसी देश जो हमारा गोतिया भी है अगर फिर झगड़ा करता है तो तोप के गोला का मुंह उस तरफ मोड़ दिया जाएगा।
मुंगेर से इम्तियाज खान की रिपोर्ट