Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज
01-Aug-2020 02:22 PM
PATNA : सुशांत सिंह राजपूत के केस की छानबीन करने मुंबई पहुंची बिहार पुलिस की टीम के साथ शुक्रवार की शाम जो कुछ हुआ उस पर बवाल मचा हुआ है। इस मामले में बिहार पुलिस एसोसिएशन ने कड़ी नाराजगी जताई है। बिहार पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ने कहा है कि मुंबई पुलिस की एक कार्रवाई संघीय ढांचे के अनुकूल नहीं है। मृत्युंजय सिंह ने कहा है कि अपराध अनुसंधान के मामलों में एक राज्य की पुलिस दूसरे राज्य में जाते रहती है लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि दूसरे राज्य की पुलिस के साथ दुर्व्यवहार किया जाए या फिर असहयोग रखा जाए।
बिहार पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा है कि अगर इसी तरह का रवैया एक राज्य की पुलिस दूसरे राज्य की पुलिस के साथ करने लगे तो फिर संघीय ढांचे का क्या मतलब बचेगा? मुंबई पुलिस ने बिहार की टीम के साथ जो बर्ताव किया है वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. मृत्युंजय सिंह ने इस पूरे मामले में सर्वोच्च न्यायालय से हस्तक्षेप करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि सर्वोच्च न्यायालय को तत्काल हस्तक्षेप करते हुए महाराष्ट्र सरकार और वहां की पुलिस को यह निर्देश देना चाहिए कि बिहार पुलिस को सहयोग और सुरक्षा मुहैया कराए।
इसके साथ ही बिहार पुलिस एसोसिएशन ने पुलिस हेडक्वार्टर के सामने भी एक मांग रखी है। एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा है कि मुंबई गई टीम को तत्काल एक आईपीएस अधिकारी दिया जाना चाहिए। आईपीएस अधिकारी के जाने से वहां जांच में मदद मिलेगी। बिहार पुलिस एसोसिएशन का रुख इस मामले पर खड़ा है लेकिन हैरत की बात यह है कि अब तक मुंबई में बिहार पुलिस की टीम के साथ हुए दुर्व्यवहार के मामले में डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने चुप्पी साध रखी है।