ब्रेकिंग न्यूज़

पटना के दो बड़े नर्सिंग होम के मालिक से 10 लाख की मांगी रंगदारी, रकम नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत

Home / bihar / मुखिया ने मिथिला की परंपरा के मुताबिक प्रवासियों का किया स्वागत, दरभंगा पहुंचे...

मुखिया ने मिथिला की परंपरा के मुताबिक प्रवासियों का किया स्वागत, दरभंगा पहुंचे मजदूर हुए गदगद

24-May-2020 10:26 AM

By Prashant

DARBHANGA : लॉकडाउन के दो महीने पूरा होने को हैं और प्रदेशो से श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से प्रवासी लोगो के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। पिछले 16 दिनों में आंध्र प्रदेश, केरल, कोटा, महाराष्ट्र, पंजाब, गुजरात, कर्नाटक, मुंबई से कुल 25 ट्रेनें दरभंगा पहुंच चुकी हैं। फिर भी प्रवासी लोगो का आने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में बहादुरपुर प्रखंड के मेकना पंचायत के प्रवासी जब दरभंगा पहुंचे तो, वहां के मुखिया के द्वारा मिथिला के परंपरा के अनुसार स्वागत किया गया।


घर लौटे मजदूरों के चेहरे पर दिखी ख़ुशी

वहीं दिल्ली से लौटे प्रवासी मजदूरों राजेश कुमार मंडल ने कहा की लॉकडाउन के कारण हमलोगो का रोजगार छीन गया था और पास में जो पैसे बचे थे, वो भी खत्म होने को था। इसी बीच सरकार ने ट्रेन परिचालन शुरू किया, तो हमलोग अपने घर लौटे हैं। वही उन्होंने कहा की दरभंगा पहुंचे है तो हमारे मुखिया के तरफ से नास्ता, सेनिटाइजर, मास्क के साथ ही फूलो के माले से स्वागत किया है। वही उन्होंने कहा की घर पहुंचने पर सकून महसूस हो रही है।


पंचायत के क्वारंटीन केंद्र पर किया जायेगा क्वारंटीन

वहीं मेकना पंचायत के मुखिया कलाम ने कहा की हमारे पंचायत के गंगिया गांव के कुछ लोग दिल्ली में रह्कर मजदूरी का काम थे। लेकिन लॉकडाउन के कारण इनका रोजगार छीन गया और ये लोग अपने घर लौटे है। वहीं उन्होंने कहा की सरकारी स्तर पर जो पंचायत पहुंचाने की व्यवस्था की गई है, वह नाकाफी है। इसीलिए हमने अपने स्तर से व्यवस्था करते हुए, सभी लोगो को पंचायत के क्वारंटीन केंद्र ले जा रहे है।